Bikini Farmer: आज का समय ऐसा है कि महिला हो या पुरुष, सभी अपनी मर्ज़ी से काम करना पसंद करते हैं. अब लोगों कि धारणा बदल चुकी है. अब कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. आज के समय में व्यूटीशियन के फिल्ड में आपको महिलाओं के साथ साथ पुरुष भी दिख जाएंगे। वहीँ पुरुषों के काम में महिलाएं भी दिख जाएगीं। अब लोग ऐसे कपड़े पहन कर काम करना पसंद जिसमें वो कम्फ़र्टेबल हो. हालाँकि कई प्रोफेशन में काम से जुड़ी अपनी कुछ ड्रेस होती है, जो एक तरीके से उनकी पहचान होती है. कपड़ों से इसी से जुडी एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक महिला दिख रही है जो कि एक महिला किसान है वह खुद को द बिकिनी फार्मर कहती है. अब इसके पीछे की पूरी खबर क्या है चलिए आपको बताते हैं.
बिकनी पहन करती है खेती
यह वायरल हुई वीडियो खुद महिला के अकाउंट से वायरल हुई है। आपको बता दें महिला खुद अपने अकाउंट से लगातार खेती वाले वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है, जिनमें वो जंपसूट या कोई ढीला-ढाला कपड़ा पहनने के बजाय बिकिनी पहने हुए नज़र आ रही है।
महिला को कई लोग ट्रोल भी करते हैं लेकिन वो खुद बिकिनी पहनने के साथ साथ दूसरी लड़कियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करती रहती है कि वो बिकिनी पहनकर खेती करें और ऐसी बिकिनी वाली महिला किसानों की आर्मी बनाएं।सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद महिला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि वह जो भी कपड़े चाहेंगी वह पहनेंगी। उन्हें बिकनी में खेती करना और जानवरों की देखभाल करना पसंद है।आपको जानकर हैरानी होगी कि वो अपने खेतों में रोज़ाना बिकिनी पहनकर ही आती है और घंटों तक ऐसे ही काम करती है।
Also Read: Pini village: सावन में कपड़े नहीं पहनती इस गाँव कि औरतें, कारण जान लगेगा झटका
साफ-सफाई के साथ साथ जानवरों को नहलाने-धुलाने का भी करती है काम
महिला सिर्फ खेत ही नहीं सम्हालती है उनके पास कई सारे पालतू जानवर भी हैं, जिनमें से ज्यादा घोड़े हैं। वो अपने तबेले की साफ-सफाई के साथ साथ जानवरों को नहलाने-धुलाने का भी काम करती है वो भी बिकिनी में। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका परिवार उनके इस तरीके को पसंद नहीं करते है लेकिन उन्हें खुद ऐसे काम करने में अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर भी लोग उसे जमकर ट्रोल करते हैं लेकिन महिला को इससे फर्क नहीं पड़ता।