Indigo: इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी ख़राबी आ गई जिसके चलते फ्लाइट 10 घंटे लेट से उड़ान भर पाया। इस फ्लाइट में 200 विमान में 200 से ज्यादा यात्री फँसे हुए थे, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल थे। बता दें 10 घंटे से ज्यादा समय से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहें जहां उनको देरी की वजह से बुरा हाल रहा। हालाँकि जैसे ही तकनीकी ख़राबी को ठीक कर लिया गया विमान को तुरंत रवाना कर दिया गया।
बता दें कि नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 12 बुधवार को 20:00 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के चलते यात्री समय से अपने गंतव्य की ओर नहीं जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा, यात्री परेशान के साथ ग़ुस्से में भी दिखे।
Also Read: UAE Flight: ख़ुशख़बरी! अबू धाबी से बेंगलुरु के लिए सीधे उड़ानें शुरू, सस्ती हो सकती है टिकट
इंडिगों ने दी जानकारी
बता दें यह तकनीकी ख़राबी इस्तांबुल से दिल्ली आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 12 में आयी थी। जिसके चलते यात्रियों को काफ़ी देरी का सामना करना पड़ा। इंडिगों ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान यात्रियों को जलपान परोसा गया और एयर पोर्ट पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए तुरंत आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। फ्लाइट की आवश्यक जांच के बाद फिर से वही विमान गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।