Indian Saudi : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिटी एसपी कार्यालय में फुट फुट कर रो रही महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि उसके पति ने पहले उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की उसके बाद उसे बार बार टॉर्चर करता रहा। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बना लिया। फिर उस गैर महिला को अपने पास ही रखने लगा। पति ने उसे व्हाट्सएप पर तलाक, तलाक और तलाक लिखकर भेज दिया है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उसके पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या?
Also Read – Saudi Labour Law: क्या कहता है सऊदी का श्रम कानून, कब छोड़ सकते है नौकरी
पहले भी पहुंची थी थाने
पीड़ित ने महिला थाने में दिए आवेदन में ये कहा था कि उसका पति उसकी हत्या भी कर सकता है। पीड़ित ने कहा कि उसे जानकारी मिली की एक सप्ताह पहले उसका पति शहर में पहुंचा है। उसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। महिला की 2018 में शादी हुई थी। तीन वर्षों से पति से विवाद चल रहा है। महिला मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड की रहने वाली है। फिलहाल पति ने उससे तलाक ले लिया।