Saudi Arab: सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्री (एमएचआरएसडी) ने 1 जुलाई से प्रभावी घरेलू श्रम वेतन के लिए wage protection सेवा शुरू की है। मंत्रालय की पहल का उद्देश्य नियोक्ताओं और घरेलू श्रमिकों के अधिकारों को संरक्षित करते हुए घरेलू श्रम क्षेत्र का विकास करना है। यह सेवा मुसानेड प्लेटफॉर्म पर डिजिटल वॉलेट और अधिकृत बैंकों के माध्यम से वेतन भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करती है, संविदात्मक पार्टियों के अधिकारों को संरक्षित करते हुए सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ावा देती है।
steps में होगा लागू
Also Read: UAE Visa: अब अपने पासपोर्ट की मदद से तुरंत जाने visa status और Validity
मंत्रालय ने कहा कि यह सेवा नए अनुबंधों के तहत घरेलू कामगारों के लिए लागू की जाएगी और Steps में वर्तमान अनुबंधों पर लागू की जाएगी। 1 जनवरी, 2025 से यह सेवा चार से अधिक घरेलू कामगारों वाले नियोक्ताओं के लिए लागु होगा। 1 जुलाई, 2025 से तीन या अधिक घरेलू कामगारों और 1 अक्टूबर, 2025 से दो या अधिक घरेलू कामगारों वाले नियोक्ताओं तक इसे विस्तारित की जाएगी। यह सेवा 1 जनवरी, 2026 तक सभी घरेलू कामगारों तक विस्तारित करने की तैयारी है।