Vastu Tips: कई बार हमारे परिवार में बेवजह कलह होते हैं ऐसे में हम परेशान हो जाते है और सोचने लगते है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। तो आपको बता दें हमारे घर में बहुत सी ऐसी चीज है जो आपके परिवार में हो रहे कलह का कारण हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार सात चीजे ऐसी है जिनके बारे में बताया गया है कि ये चीजे कभी भी अपने घर पर नहीं रखना चाहिए।
युद्ध लड़ाई की तस्वीरें न लगाएं
वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरें जो युद्ध लड़ाई या किसी भी तरह के विनाश कारणों को दर्शाती हैं ऐसी तस्वीरें घर ने बिलकुल भी न रखे। इससे घर में सौहार्द बिगड़ जाता है। वही साझेदारों में बहस झगडे आदि होते हैं।
न लगाएं पिरामिड या ताजमहल की तस्वीर
वहीँ यदि आप पिरामिड या ताजमहल की तस्वीर रखते हैं तो ऐसी तस्विरे दुर्लभ मानी जाती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी कोई भी चीज घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि वह एक तरह से कब्रिस्तान या कब्र मानी जाती है। इससे आपको स्वास्थ के साथ साथ धन की हानि हो सकती हैं।
पूजा की घंटियां घर में न सजाए
पूजा की घंटियां तो शुभ होती है लेकिन इसका प्रयोग कभी घर के अंदर नहीं किया जाना चाइये यह परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े करने के सद्भावना करते हैं। जिसकी वजह से घर में कलेश हो जाते हैं।
जानवरों और पक्षियों के शो पीस न लगाएं
उल्लू, चमगादड़, सूअर, चील आदि जानवरों और पक्षियों के शो पीस या पेंटिंग यदि आप घर में रखते हैं तो इससे भी बचे क्योंकि ये नकरात्मक ऊर्जा लाते है इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
हरे या लाल रंग से न रंगे बेडरूम की दीवारें
यदि आप अपने बैडरूम की दीवारे आकर्षक बनाने के लिए उसे हरे या लाल रंग से रंगवाते हैं तो ऐसा बिलकुल भी न करे क्योंकि वास्तु के अनुसार इस कमरें में सोने वाले व्यक्ति अकर्मक हो जाएंगे, इसका बुरा असर उनके व्यवहार पर पड़ेगा।
टूटी हुई घड़ियां
बंद या टूटी हुई घड़ी या घड़ी – या तो उनकी मरम्मत कराएं या उन्हें त्याग दें. टूटी हुई या बंद घड़ियां या घड़ियां दुर्भाग्य और स्वास्थ्य परेशानियों के साथ-साथ बहुत सारे दुःख भी साथ लाती है.