Bank Holiday March 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सभी बैंकों के लिए बड़ी घोषणा है. आरबीआई ने 31 मार्च, 2024 को सरकारी कामकाज के लिए अपनी शाखाएं खोलने का निर्देश जारी किया है. बता दें 31 मार्च को रविवार है और यह चालु वित्त वर्ष का आखिरी दिन है.
आरबीआई ने कहा, “भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है ताकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके.” साथ ही कहा गया की इसी तरह सभी एजेंसी बैंकों को भी सलाह दी गयी है की वो 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सरकारी व्यवसाय से संबंधित अपनी सभी शाखाएं खुली रखें।
Also Read: Bank Holidays: होली के मौके पर लगातार 6 दिन बंद रहेगा बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम
लगातार बंद रहेंगे बैंक
25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। इस अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 22 मार्च 2024 (चौथा शनिवार), 23 मार्च 2024 (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि कई शहरों में बैंक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को ही बैंक खुलेगा।
पुरे भारत में 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाने वाली है. इस मौके पर देश के कई राज्यों में छुट्टियाँ दी गयी है. इसके अलावा 22 मार्च 2024 (चौथा शनिवार), 23 मार्च 2024 (रविवार) के चलते भी बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी बैंक सीधे 26 मार्च मंगलवार को खुलेंगे. लेकिन बिहार में बैंक 26 और 27 को भी बंद रहने वाले हैं.
Also Read: PNB ने जारी किया अलर्ट, कल तक जरूर पूरा कर लें ये काम, नहीं तो बन्द हो जाएगा अकाउंट
Bank holidays March 2024 List
तारीख | दिन | अवसर/छुट्टी |
---|---|---|
22 मार्च | शुक्रवार | बिहार दिवस (बिहार) |
23 मार्च | शनिवार | महीने का चौथा शनिवार (पूरे भारत में) |
24 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
25 मार्च | सोमवार | होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी (कई राज्यों) |
26 मार्च | मंगलवार | दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार) |
27 मार्च | बुधवार | होली (बिहार) |
29 मार्च | शुक्रवार | गुड फ्राइडे (कई राज्यों) |
31 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
आरबीआई द्वारा जारी किये गए बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, बिहार में बैंक 22 मार्च 2024 से 27 मार्च 2024 तक बंद रहने वाले हैं यानी बिहार में बैंक 6 दिनों के बाद खुलेंगे..