Bank Holidays In March 2024: कुछ ही दिन में मार्च का महिना शुरू हो जायेगा. मार्च में कई त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में अगर मार्च के महीने में अगर आपको बैंक से सम्बंधित कोई काम है तो आपके लिए ये खबर जरूरी होने वाली है. मार्च में त्योहारों की वजह से 14 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दौरान बैंक में कोई काम-काज नहीं होगा. यानी इस दौरान बैंकों की छुट्टियाँ रहेगी. ऐसे में अगर कोई जरूरी काम है तो आप पहले ही निपटा या छुट्टियों की लिस्ट देख लें क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां रहेगी तो आपको परेशानी हो सकती है.. मार्च में होली, गुड फ्राइडे जैसे कई त्योहारों के चलते बैंक की छुट्टियाँ रहेगी. इसके अलावा इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ भी शामिल होगी.
Also Read: Bank Account Balance: झंझट खत्म, बिना इंटरनेट और बैंक अकाउंट नंबर के ऐसे चेक करें बैलेंस
यहाँ देखें RBI की लिस्ट
RBI द्वारा साल की शुरुआत में ही पुरे साल के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है. आरबीआई Bank Holiday List अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करती है. इस लिस्ट के अनुसार, मार्च में तकरीबन आधे महीने बैंकों की ब्रांचें बंद रहने वाली है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके छुट्टी के बारे में जानकारी जरूर चेक कर लें. नहीं तो आप बैंक गए और बैंक बंद मिला ऐसे में बिना वजह आप हैरान परेशान हो जायेंगे. प्रमुख त्योहारों की बात करें तो मार्च में होली, महाशिवरात्रि, गुड फ्राइडे समेत कई अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे.
Also Read: RBI ने इन 5 बैंकों को दिया बड़ा झटका, पैसे जमा करने समेत कई नियम तोड़े
मार्च में छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | दिन | अवसर/छुट्टी |
---|---|---|
1 मार्च | शुक्रवार | चापचर कुट (मिजोरम) |
3 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
8 मार्च | शुक्रवार | महाशिवरात्रि |
9 मार्च | शनिवार | महीने का दूसरा शनिवार (पूरे भारत में) |
10 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
17 मार्च | रविवार | सप्ताहांत अवकाश (पूरे भारत में) |
22 मार्च | शुक्रवार | बिहार दिवस (बिहार) |
23 मार्च | शनिवार | महीने का चौथा शनिवार (पूरे भारत में) |
24 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
25 मार्च | सोमवार | होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी (कई राज्यों) |
26 मार्च | मंगलवार | दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार) |
27 मार्च | बुधवार | होली (बिहार) |
29 मार्च | शुक्रवार | गुड फ्राइडे (कई राज्यों) |
31 मार्च | रविवार | सप्ताहांत बैंक अवकाश (पूरे भारत में) |
Online करा सकते हैं काम
ऐसे में बैंक छुट्टियों के दौरान आप अपने ऐसे काम नहीं करा सकते हैं जिनमें आपको बैंक जाने की आवश्यता हो। हालाँकि ऑनलाइन/मोबाइल बैंकिंग आप बैंक बंद (Banks closed in January) होने के बाद भी कर सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट वगैरह जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी.