Bihar News : तेजस्वी ने कसा नीतीश सरकार पर तंज, कहा मजबूर बीजेपी बूढ़े नीतीश की पालकी ढ़ो रही है

Bihar News : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने बढ़ती महंगाई और अपराध को लेकर एक बार फिर बिहार सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की उम्र को लेकर ताना मारा है। उन्होंने कहा कि वह केवल अपनी उम्र काट रहे हैं। वही उनको समर्थन देने वाली मजबूर BJP उनकी पालकी ढ़ो रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार से सवाल पूछा है कि नौकरियां कहां है?

bihar news

तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने ट्वीट किया कि, ‘ बिहार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। डबल इंजन सरकार के कारण हर तरफ ट्रबल ही ट्रबल है। मुख्यमंत्री जी अपनी उम्र काट रहे हैं और मजबूत सरकार उनकी पालकी ढ़ो रही है। बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहार के युवाओं की 19 लाख नौकरियां कहाँ है?’

बेरोजगारी पर निशाना साधा

तेजस्वी यादव ने बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। यह सवाल किया कि केंद्र सरकार और जदयू की एनडीए सरकार के द्वारा किए गए 20,00,000 नौकरियों के वादे का क्या हुआ? उन्होंने बढ़ते हुए अपराध के बारे में भी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हर 4 घंटे में रेप और 5 घंटे में हत्या हो रही है। इस तरह के अपराध हर जगह बढ़ रहे हैं।

नीतीश को तेजस्वी ने मारा ताना

इससे पहले तेजस्वी ने नीतीश के शराब पीने वालों को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा क्या शराब पीने वाले भारतीय सैनिक हिंदुस्तानी नहीं है? तेजस्वी (Tejasvi) ने सीएम के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है। शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं- श्री नीतीश कुमार। नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं है। बिहार (Bihar) में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी और भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नही हैं, लेकिन शराबी है।

Leave a Comment