UAE Ramzan: रमज़ान के इस्लामी महीने में अब बहुत कम समय रह गया है। इस्लाम में सबसे पवित्र महीना माने जाने वाले रमज़ान में मुसलमान सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं। ऑफिस टाइमिंग कम होने और सामान्य आध्यात्मिक माहौल व्याप्त होने के कारण, सामान्य तौर पर, पूरे देश में लाइफ स्टाइल slow हो जाता है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। हिजरी कैलेंडर के सभी महीनों की तरह, इसकी शुरुआत अर्धचंद्र के दिखने के समय से निर्धारित होती है। इसके अलावा Real dates चंद्रमा के देखने पर निर्भर होता हैं और अधिकारियों द्वारा इसकी घोषणा की जाती है, वही खगोलीय गणना सबसे possible डेट्स निकालते है जो काफी सटीक अनुमान लगा सकती है।
Also Read – UAE सरकार ने इस कंपनी पर लगाया Dh1.2 मिलियन का जुर्माना, क्या होगा कामगारों पर असर
इस दिन से शुरू
दुबई इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट (आईएसीएडी) की वेबसाइट पर हिजरी कैलेंडर प्रकाशित हुआ था जिसके अनुसार, रमजान मंगलवार, 12 मार्च से शुरू होगा। इस समय तापमान ठंडा रहेगा क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात में वसंत के मौसम की शुरुआत है। इस समय के दौरान स्कूल में वसंत को लेकर छुट्टियां होंगी । और इस बार का रमजान खास इसलिए भी है क्यूंकि इस वर्ष फ़ास्ट की टाइमिंग पिछले साल के हिसाब से कम होगी। पवित्र महीने के पहले दिन, रोजेदार 13 घंटे और 16 मिनट तक खाने-पीने से परहेज करेंगे। वही महीने के अंत तक, fast का समय लगभग 14 घंटे तक पहुंच जाएगा। 2023 में, उपवास का समय 13 घंटे और 33 मिनट और 14 घंटे और 16 मिनट के बीच था।
ये चीजें रहेगी खास
Also Read – UAE to India: खुशखबरी! एतिहाद एयरवेज शुरू करेगा भारत के लिए Extra Flight
बता दे की पवित्र महीने में 29 दिन होने की उम्मीद है, और आखिरी Fast दिन मंगलवार, 9 अप्रैल है। हलाकि ये संभावना है रियल डेट तो चाँद देखकर दी जाएगी जिसकी घोषणा सऊदी से की जाती है। इस्लामी त्योहार ईद अल फितर रमजान के महीने के बाद मनाया जाता है। 2024 में, यह फेस्टिवल निवासियों के लिए सबसे लंबा आधिकारिक हॉलिडे होगा। सरकार ने निर्दिष्ट किया है कि रमज़ान 29 से शव्वाल 3 तक सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। कैलेंडर के आधार पर अगर देखें तो संबंधित ग्रेगोरियन कैलेंडर तिथियां मंगलवार, 9 अप्रैल से शुक्रवार, 12 अप्रैल तक है । वही UAE में शनिवार-रविवार को वीकेंड होता है और इसे ध्यान में रखते हैं, तो यह छह दिन के ब्रेक में बदल जाता है। तो इस साल के रमजान में लोगों को कम फ़ास्ट के घंटे देखने मिलेंगे ,6 दिन की लम्बी छुट्टी भी मिलेगी और तो और इस बार मौसम भी सुहाना रहने वाला है। तो हुआ ना इस बार का रमजान खास।