Saudi Arab: रमज़ान का पवित्र महीना दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे खास होता है। पाक महीने में लोग पाक मस्जिदों में इबादत करना ज्यादा पसंद करते है। दुनिया में 5 सबसे खूबसूरत मस्जिद है चलिए बारी बारी उसके बारे में आपको बताते है।
अल-मस्जिद-ए-नबावी, मदीना या पैगंबर की मस्जिद
यह एक और ऐतिहासिक मस्जिद है जो मूल रूप से पवित्र शहर मदीना में पैगंबर मुहम्मद द्वारा स्थापित और निर्मित की गई थी। आज, यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसका एक विशाल परिसर है जो सदियों में विकसित हुआ है। मूल रूप से 1990 के दशक के शुरुआती वर्षों में स्थापित इस मस्जिद का वर्तमान लेआउट ओटोमन सुल्तानों के जमाने से लेकर आज के सऊदी अरब तक के इतिहास को संजोए हुए है।
रियाद के किंगडम टॉवर में प्रिंस अब्दुल्ला मस्जिद
Also Read : UAE के आवासीय टावर में लगी आग 2 भारतीय की झुलसकर मौत, तीन अन्य ने भी गवाई जान
एक चहल-पहल भरे बिजनेस टॉवर में बना होने के बावजूद, रियाद के किंगडम टॉवर में प्रिंस अब्दुल्ला मस्जिद इबादत करने के लिए सबसे शांत जगह माना जाता है। इतिहास और संस्कृति से जुड़ी चीज़ों में रुचि रखने वाले लोगों को इस प्राचीन मस्जिद को देखने जरूर जाना चाहिए। इसका निर्माण लगभग 1,400 साल पहले इस्लाम के शुरुआती दिनों में किया गया था।
मस्जिद की सुंदरता इसकी सादगी में देखी जा सकती है। इसमें रेत के रंग की मिट्टी की ईंटों की दीवारें हैं और यह स्क्वाट टावरों से घिरा हुआ है, जिसके टॉप पर गोल डिजाइन बना हुआ है।
किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट (KAFD) मस्जिद, रियाद
किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट (KAFD) ग्रैंड मस्जिद गगनचुंबी इमारतों के जंगल के बीच एक और आध्यात्मिक वंडरलैंड है। यदि आपको रियाद के हलचल भरे शहरी वातावरण में किसी शांति वाले वातावरण की तलाश है तो यहां जा सकते हैं। यह मस्जिद किंगडम टॉवर की 77 वीं मंजिल पर स्थित है। इसे 2005 में दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद के रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। इसमें कैलिग्राफिक डिज़ाइन, त्रिकोणीय ग्लास मुकर्नस और दूसरे डिजाइन एलिमेंट शामिल हैं।
अल रहमा मस्जिद (Al Rahmah Mosque)
Also Read : UAE के आवासीय टावर में लगी आग 2 भारतीय की झुलसकर मौत, तीन अन्य ने भी गवाई जान
यहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप धरती का सबसे सुंदर नजारा देख रहे हैं। मस्जिद पर आपको चमकते हुए सूरज का अहसास होगा। अल रहमा मस्जिद या फ्लोटिंग मॉस्क मस्जिद सऊदी में जेद्दा के समुद्र तटों (Jeddah in Saudi) के किनारे स्थित है। इस फेमस मस्जिद में आपको बेहद सुकून और शांति का अहसास करवाएगी। यह मस्जिद 1985 में बनाई गई थी। इसे इस्लामी और पारंपरिक कला (ट्रेडिशनल कंजर्वेटिव ऑर्ट) का मिश्रण माना जाता है।
मस्जिद अल हरम, मक्का और अल-मस्जिद-अन-नबावी, मदीना
यह लिस्ट इस मस्जिद के बिना अधूरी है। ये दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मस्जिदों में से हैं। यहां एक साथ दस लाख लोग इबादत कर सकते हैं, इसे दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद होने का गौरव प्राप्त है। सन 638 में बनी मस्जिद अल हरम या ‘मक्का की महान मस्जिद’ सदियों से दुनिया में हो रहे परिवर्तन की गवाह रही है। इसके बीच में प्रतिष्ठित काबा स्थित है, जिसके चारों ओर लाखों तीर्थयात्री आस्था के साथ परिक्रमा करते हैं।