Eid In India : भारत समेत पूरी दुनिया में ईद की तैयारियां की जा रही हैं। कल यानी की 10 तारीख को ईद उल फ़ित्र सऊदी समेत अरब देशों में मनाया जायेगा। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है। इसी महीने के पहले दिन को ईद मनाया जाता है। इस बीच आज सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नहीं देखा गया है। इसका मतलब है कि इस वर्ष रमजान 30 दिनों तक चलेगा। ऐसे में ईद बुधवार 10 अप्रैल को पड़ेगा। ईद के त्योहार को रमजान के पाक महीने में किए जाने वाले रोजे के अंत का प्रतीक भी माना जाता है।
Also Read: UAE Eid holidays 2024: बड़ी खबर UAE में लगातार 9 दिनों की छुट्टी का ऐलान, देखें पूरी डीटेल
भारत में कब मानेगा ईद
वहीं भारत में ईद सऊदी के एक दिन बाद मनाई जाती है इसका मतलब है की भारत में ईद 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। बता दे की रमजान के पाक महीने में इस्लाम को मानने वाले लोग सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। इस दौरान वे न तो कुछ खाते हैं और ना ही पानी पीते हैं। रमजान के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। भारत में भी रमजान के दौरान इफ्तार को लेकर विशेष आयोजन किए जाते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होते हैं।