Kuwait: कुवैत के शासक अमीर, 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार, 16 दिसम्बर को निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी टीवी चैनल पर कुरान की आयतें पढ़ीं जाने लगीं। इसके बाद इस दुखद समाचार की घोषणा की गयी. जैसे ही इस बात की घोषणा की गई पूरे कुवैत में दुख की लहर दौड़ गयी। बता दें पिछले महीने सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
40 दिन की शोक अवधि
देश के शासक ने शनिवार, 16 दिसम्बर को आखिरी सांस ली। देश के कैबिनेट मामलों के मंत्री (Minister of Cabinet Affairs) ने 40 दिनों के लिए आधिकारिक शोक और तीन दिनों के लिए सभी आधिकारिक विभागों को बंद करने की घोषणा की। 3 दिनों तक कि छुट्टी के दौरान देश में सभी चीजें बंद रहेगी।
Also Read: Kuwait Big Breaking: कुवैत के शेख अल जाबेर का 86 वर्ष की उम्र में निधन
3 दिनों की आधिकारिक छुट्टी
कैबिनेट मामलों के मंत्री ने 40 दिनों के लिए आधिकारिक शोक और तीन दिनों के लिए सभी आधिकारिक विभागों को बंद करने की घोषणा की। तीन दिवसीय आधिकारिक छुट्टी कल रविवार से शुरू होगी और मंगलवार को समाप्त होगी।
Also Read: Kuwait: कुवैत ने 2024 के लिए दो लॉन्ग वीकेंड छुट्टियों की घोषणा की
पिछले महीने भी बिगड़ी थी तबियत
बता दें कि पिछले महीने ही नवंबर के अंत में, शेख नवाफ को एक सांस लेने में तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर अमेरिका गए थे।
कुवैत के शेख ने शेख नवाफ अल अहमद ने अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर 2021 में अमेरिका का दौरा किया था। फ़िलहाल सेहत के बारे में कोई ख़ास जानकारी सामने आयी थी। शेख नवाफ अल अहमद को साल 2020 में कुवैत की सत्ता उन्होंने सँभाली थी। उन्हें यह सत्ता सौतेले भाई शेख सबा की मृत्यु के बाद उन्हें कुवैत का शासक बनाया गया था।