Kuwait: कुवैत के शासक अमीर, 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार, 16 दिसम्बर को निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। निधन का समाचार देने से पहले कुवैत के सरकारी टीवी चैनल पर कुरान की आयतें पढ़ीं जाने लगीं। इसके बाद इस दुखद समाचार की घोषणा की गयी. जैसे ही इस बात की घोषणा की गई पूरे कुवैत में दुख की लहर दौड़ गयी। देश की जनता शोक में लहर में समा गई।
बता दें कि पिछले महीने ही नवंबर के अंत में, शेख नवाफ को एक सांस लेने में तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर अमेरिका गए थे।
Also Read: Kuwait: कुवैत में 2 दिनों के लिए छुट्टी की घोषणा
कुवैत के शेख ने शेख नवाफ अल अहमद ने अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर 2021 में अमेरिका का दौरा किया था। फ़िलहाल सेहत के बारे में कोई ख़ास जानकारी सामने आयी थी। शेख नवाफ अल अहमद को साल 2020 में कुवैत की सत्ता उन्होंने सँभाली थी। उन्हें यह सत्ता सौतेले भाई शेख सबा की मृत्यु के बाद उन्हें कुवैत का शासक बनाया गया था।