skip to content

Abu Dhabi: UAE में दो पुलिसकर्मी की मौत ,दिया गया सम्मान

Priya Jha
1 Min Read

Abu Dhabi: अबू धाबी पुलिस जनरल कमांड ने शुक्रवार को घोषणा की कि एक पुलिस रिपोर्ट का जवाब देते समय दो पुलिस अधिकारियों की जान चली गई है। लेफ्टिनेंट मुहम्मद ओबैद मुबारक और लेफ्टिनेंट सऊद खामिस अल होसानी की एक पुलिस रिपोर्ट का जवाब देते समय एक यातायात दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रिपोर्ट एक गाड़ी के बारे में थी जो अबू धाबी में शेख जायद सुरंग में खराब हो गई थी। उन्हें मरणोपरांत फर्स्ट पुलिसकर्मी के पद से लेफ्टिनेंट के पद पर promoted किया गया।

परिवारों को दिया गया Medal

Also Read: UAE में 1300 कंपनियों पर लगा लाखों का जुर्माना, क्या होगा कामगारों पर असर, कहीं आपकी तो नहीं थी कंपनी

शहीदों के परिवारों को उप प्रधान मंत्री और आंतरिक मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान द्वारा कर्तव्य Medal प्रदान किया गया। शेख सैफ ने जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर लिखा: “वे (लेफ्टिनेंट मुबारक और अल होसानी) ऐसे जांबांज थे जिन्होंने वफादारी और ईमानदारी का मार्ग प्रशस्त किया, और अमीरात के लोगों के लिए सबसे अच्छे सकारात्मक रोल मॉडल बने।”

 

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .