Indan Expat Die In UAE : शारजाह में एक भारतीय युवक ने पुल से कूद कर दी जान। शारजाह पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। बुधवार शाम अल नाहदा जिले में एक पुल से कूदने के बाद एक 35 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना 15 जून 2023 की शाम करीब सात बजे की है। शारजाह पुलिस ने कहा कि सेंट्रल ऑपरेशंस रूम को घटना के बारे में फोन आया था। सूचना मिलते ही पुलिस गश्त और राष्ट्रीय एम्बुलेंस साइट पर पहुंचे थे । पुलिस ने मामले के बारे में पता लगाया की पाया कि वित्तीय मुद्दों के कारण व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी जिंदिगी समाप्त कर दी थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
Also Read – UAE Gold Rates : सोने की कीमतों में आई गिरावट ,जाने क्या है आज के गोल्ड रेट्स