Saudi Elders : दुनिया में कई ऐसे लोग होते है जो अपने घर में रह रहे अपने बूढ़े माँ – बाप को घर से निकल देते है। घर में बुज़ुर्गों के साथ बुरा वर्ताव करते है। आपको बता दे की ऐसे लोग दुनिया के हर कोने में होते है ऐसे में हर देश की तरह सऊदी अरबिया ने भी बुज़ुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यहार के लिए कानून बनाए है। दुनिया के अन्य देशों की तरह सऊदी अरब ने भी 15 जून को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया। इस अवसर पर बुजुर्गों के प्रति अच्छे व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
एक साल की जेल और 500,000 रियाल का जुर्माना
Also Read – Saudi Gas Cylinder : सऊदी अरब में गैस सिलेंडर रिफिलिंग की कीमतों में हुआ इजाफा ,इतने रियाल में मिलेगा
इस मौके पर बुजुर्गों के शोषण के नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया। स्थानीय वेबसाइट के अनुसार, सऊदी अरब में बुजुर्ग कुल आबादी का छह प्रतिशत हैं। यहां हर वह शख्स जिसकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है, बुजुर्ग माना जाता है। 2030 तक देश की कुल आबादी में 15 फीसदी बुजुर्ग होंगे। सऊदी में 81% सरकारी संस्थान बुजुर्गों को पर्याप्त सुविधाएं देते हैं। सऊदी कानून में बुजुर्गों के अधिकारों को परिभाषित किया गया है। इस संबंध में, बुजुर्गों को अपने परिवार के साथ रहने का अधिकार दिया गया है और उनकी इच्छा के बिना उनके धन को अपने नाम करने की मनाही है। सऊदी कानून में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार करने पर एक साल की जेल और 500,000 रियाल का जुर्माना है।