Dubai Indian Expat : पंजाब से एक मामला सामने आया है। जहां गरीब परिवारों की लड़कियों और महिलाओं को दुबई और मस्कट में काम पर लगवाने का झांसा देकर उनको वहां बुलाकर , अमीर परिवारों के घरों में काम के लिए बेच दिया जाता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब होशियारपुर के गांव शेरगढ़ की दुबई में रह रही युवती अपने घर पहुंची और उसने माता-पिता व भाई से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। युवती ने बताया की उसे उसके गांव की ही एक महिला ने फंसा दिया। महिला ने पहले जोर डालकर उसे अपने पास दुबई बुलाया फिर पहुंचने पर 22 दिन तक उसे अपने पास ही रखा और युवती के साथ मारपीट करती थी। फिर आरोपी महिला ने मस्कट में किसी परिवार को युवती को बेच दिया।
30 लड़किया अभी भी मजबूर
Also Read – Dubai : जब दुबई की शासक की बेटी भाग कर आई थी भारत
पीड़ित महिला करीब 5 महीने बाद किसी तरह वापस अपने गांव लौटी है। उसने बताया कि उसको गांव की एक महिला के कारण बड़े स्तर पर तकलीफों का सामना करना पड़ा और वह बड़ी मुश्किल से उनकी चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची है। आरोपी महिला बड़े गिरोह के साथ लड़कियों और महिलाओं को गुमराह कर उन्हें दुबई बुलाकर आगे बेच रही है और उसके पास अभी भी 30 के करीब ऐसी मजबूर लड़कियां फंसी हुई हैं।
डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि गांव शेरगढ़ की युवती ने लिखित शिकायत दी है शिकायत में बताया गया है की जनवरी में दुबई में रहती गांव की ही उषा रानी ने कई बार फोन किया और कहा कि दुबई आ जाए, वह वहां अच्छी नौकरी लगवा देगी। उसने कहा कि मेरा कुवैत का वीजा लगा हुआ है लेकिन वह नहीं मानी। नाहिला ने अपने भाई बल्लू और माता गीता से मिलने को कहा। जिसके पाद पीड़िता उनलोगों से मिलने गई और उनकी बाताें में आकर 30 हजार रुपए दे दिए। वही पीड़िता 5 जनवरी को दुबई पहुंच गई। वह उषा के पास 22 दिन रही। इस दौरान कोई काम नहीं दिया और आरोपी मारपीट करने लगी। जब पीड़ित युवती ने कहा कि घर भेज दो तो आरोपी महिला ने 2 लाख रुपए मांगे।
Also Read – Dubai : पत्नी की अश्लील वीडियो हुआ वायरल ,तो दुबई से लौटे पति ने हत्या कर दिया
सारा दिन काम,पैसा मांगने पर पिटाई
फिर धोखे से मस्कट भेज दिया और वहां नीजा नाम की महिला ने घर में बंधक रखा। सारा दिन काम करवाती लेकिन पैसा मांगने पर पिटाई की जाती। वहां पता चला कि उसे बेचा गया है। वह एक दिन चुपके से घर से निकली और गुरुद्वारा साहिब में चली गई। वहां उसने प्रबंधकों को सारी कहानी बताई। जिन्होंने पासपोर्ट दिलाकर पीड़ित लड़की को इंडिया पहुंचने में मदद की है। वह 25 मई 2023 को अपने घर वापस आ गई है। उसने पुलिस से उषा और उसकी माता और भाई खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी जिसके चलते पुलिस ने उसके बयानों पर मामला दर्ज कर किया है।
पुलिस ने शेरगढ़ निवासी पीड़िता के बयान पर आरोपी उषा रानी पुत्री सोहन लाल, गीता रानी पत्नी सोहन लाल और बल्लू पुत्र सोहन लाल निवासी शेरगढ़ के खिलाफ धारा 420,370-ए,120-बी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी उषा रानी विदेश में है, जबकि उसकी मा और भाई घर से फरार हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।