Saudi Expat Arrest : सऊदी में जो भी प्रवासी अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जांच अभियान के द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह के अंदर करीब 12 हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रेसीडेंसी, लेबर और सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं। आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया के द्वारा इस बात की जानकारी दी है कि 18 मई से लेकर 25 मई के बीच करीब 12,093 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी गिरफ्तार व्यक्ति अलग अलग मामलों में गिरफ्तार हुए है।
अलग अलग उलंघन के लिए हुए गिरफ्तार
Also Read – Saudi : एक भारतीय प्रवासी ने दूसरे भारतीय की कि हत्या ?
बताते चलें कि इस दौरान पुलिस ने रेसोडेंसी वीजा के 6,598 उल्लंघनकर्ता, लेबर कानून का 1,413 उल्लंघनकर्ता और बॉर्डर सुरक्षा के लिए 4,082 उल्लंघनकर्तावो को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी की जाती है जो आरोपियों को सऊदी में प्रवेश में मदद करते हैं। वहीं कई ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है जो बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे, इनकी संख्या 401 है। वहीं 13 ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।