Saudi Neom: सऊदी अरब अपनी निर्भरता तेल से हटाना चाहता है उसे पर्यटन पर शिफ्ट करना चाहता है। बता दे की सऊदी अरब ने तो ‘विजन 2030’ लॉन्च किया है। यह एक शहर होगा जहां तमाम ऐसो आराम होंगे। यह शहर अमेरिका के न्यूय़ॉर्क से भी 33 गुना बड़ा होगा। सऊदी अरब ताबुक शहर के पास एक अलग ही सिटी बसेगी जिसे Neom नाम दिया गया है।
लोगों पर कड़ी करवाई
Also Read: UAE RTA: टैक्सी में अगर भूल जाए चीज़ें ,तो क्या करें
दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल के options तलाशे जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है। नियोम शहर को तैयार करने का काम शुरू हो गया है और जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से किया जा रहा है। यही नहीं जमीन अधिग्रहण का विरोध करने वालों के खिलाफ सऊदी प्रशासन ने सख्त ऐक्शन का फैसला लिया है। ये फैसला सुनकर आप दंग रह जायेंगे। बता दे अथॉरिटीज को आदेश दिया गया है कि यदि कोई जमीन अधिग्रहण का विरोध करता है तो उससे सख्ती दिखाई जाए। यदि प्रदर्शन उग्र हो तो फिर हत्या तक करने की परमिशन दी गई है। बीबीसी ने एक पूर्व खुफिया अधिकारी के हवाले से सऊदी प्रशासन की इस हद तक तैयारी की जानकारी दी है।