Dubai Gold: ये तो सभी लोग जानते है की दुबई में सोना सस्ता मिलता है ये भी जानते है की दुबई का सोना शुद्ध भी होता है। वही हम आपको कई बार बता चुके है की दुबई से सोना लाने का भी एक समय सीमा तय है। यह लिमिट शख्स द्वारा देश में बीताए गए समय पर भी निर्भर करती है। वही पुरुष और महिलों के लिए लिमिट अलग अलग है। बता दे की 1 साल से वहां रह रही महिला 40 ग्राम तक सोना ला सकती है। इसी कंडीशन पर पुरुष केवल 20 ग्राम तक सोना ला सकता है। कुछ दिन के टूर पर गया पुरुष UAE से 50 हज़ार तक का सोना ला सकता है। ऐसे ही टूर पर गयी महिला 1 लाख तक का सोना ला सकती है। इसके अलावा आपको बता दे की निर्धारित सीमा से ऊपर सोना भारत लाने पर भारी भरकम सोना ड्यूटी फी देना होता है।
इस बात पर निर्भरता
Also Read : – Dubai Indian Dead : भारतीय युवक की दुबई में मौत, हाल ही में गया था दुबई
अब दुबई से सोना खरीदना फायदे का सौदा है या घाटे का सौदा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप सोना किस शुद्धता और किस मात्रा में खरीद रहे हैं। दुबई में सोने की कीमत भारत की तुलना में आमतौर पर कम होती हैं। Example, 24 कैरेट यानी एक तोला सोने का भाव भारत में लगभग 60,000 रुपये है, जबकि दुबई में यह लगभग 50,000 रुपये है। इसका मतलब है कि आप दुबई से सोना खरीदकर लगभग 10,000 रुपये प्रति ग्राम की बचत कर सकते हैं।
हालांकि, दुबई से सोना खरीदते समय, आपको मेकिंग चार्जेज और करेंसी कन्वर्जन फीस के बारे में पता होना चाहिए। मेकिंग चार्जेज सोने के आभूषणों को बनाने की लागत है और यह भारत और दुबई दोनों में समान होता है। करंसी कन्वर्जन फीस भारतीय रुपये को दुबई दिरहम में बदलने की लागत है। अगर आप 24 कैरेट सोने की बड़ी मात्रा खरीद रहे हैं, तो दुबई से सोना खरीदना एक अच्छा सौदा हो सकता है। हालांकि, अगर आप कम मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, तो मेकिंग चार्जेज और करेंसी कन्वर्जन फीस लाभ को कम कर सकती हैं।
इससे हो सकता है नुकसान
Also Read ; – Dubai: दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास दो दिनों के लिए रहेगा बंद, प्रवासी इमरजेंसी में करें ये काम
सोने खरीदने के नुकसान के बारे में बताय तो मेकिंग चार्जेज और करंसी कन्वर्जन फीस आपको नुकसान पहुंचा सकता है या आयात प्रतिबंध यानी Import restrictions हो सकता है। जबकि फायदे के बारे में बात करें तो सोने की कीमत भारत की तुलना में कम है। आपको काफी वैरायटी वहां मिल सकती है।
वहां अच्छे स्तर की क्वालिटी मिल सकती है।
अगर आप दुबई से सोना खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो आपको अपने विकल्पों को सावधानी से नाप-तौल कर लेनी चाहिए। वहीं भारत में, सोने की शुद्धता को कैरेट (K) में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, जबकि 9 कैरेट सोना सबसे कम शुद्ध हो सकता है। आमतौर पर, सोने की ज्वेलरी 18 कैरेट या 22 कैरेट होती है।