Dubai Indian Dead : दुबई में एक भारतीय प्रवासी की मौत हो गयी है। आपको बता दे की भारतीय प्रवासी कुछ दिन पहले ही दुबई गया था। मामला उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का है। जहां के युवक की दुबई में मौत हो गयी है। जिले के मार्टिनगंज तहसील के थाना क्षेत्र सरायमीर के नंदाव लोहारवटी पुरवा के निवासी युवक की दुबई में मौत की सूचना के बाद घर पर कोहराम मच गया। मृतक संतोष विश्वकर्मा (30) पुत्र हीरालाल करीब एक दशक पहले से दुबई में एक निजी कंपनी में कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत किन कारणों से हुई इसकी जानकारी नहीं दी गयी है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Also Read – UAE : बुर्ज खलीफा पर होगी नए साल पर आतिशबाजी शो, खरीद सकते है Paid tickets
बता दे की अचानक फोन पर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया बीते मई माह में छोटे भाई की शादी निपटाकर दुबई नौकरी के लिए गया था। जहां से उसकी मौत की सुचना मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे है जो की अभी बहुत छोटे है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और गाँव के लोगों का आना – जाना लगा हुआ है। जो परिजनो को सांत्वना दे रहे है। परिजन शव आने का इंतज़ार कर रहे है। वही दुबई में कारवाही पूरा होने के बाद शव भारत लाया जायेगा।