Saudi: सऊदी में भारत समेत कई देशों के लोग लाखों की संख्या में रहते हैं। इसके अलावा हज यात्रा के चलते भी लाखों लोग सऊदी आते हैं। प्रतिदिन दुनियाभर से लाखों की संख्या में लोग सऊदी अरब से दूसरे देशों की यात्रा करते हैं या उन देशों से सऊदी अरब आते हैं. ऐसे में कई लोग सऊदी से सोना ख़रीद कर लाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती की वो सऊदी से कितनी मात्रा में सोना ख़रीद कर ला सकते हैं। जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाता है।ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ही इन चीज़ों की जानकारी रख लेनी चाहिए ताकि वो किसी मुसीबत में न फँस जाये।
Also Read: अब UAE से इतने ग्राम सोना खरीदकर ला सकते है भारत, सरकार ने बदल दिये नियम
भारत से सस्ता सोना
सोना एक बहुमूल्य धातु है। हर किसी की चाहत होती है की उनके पास सोने के ढेर सारे आभूषण हो, ख़ासकर महिलाओं को। महिलाएँ सोने की और ज़्यादा आकर्षित होती है। इसके अलावा सोना ख़रीदने का दूसरा कारण यह है की इसे लोग एक सेविंग की तरह भी देखते हैं, चूँकि सोने के दाम लगातार बढ़ते रहते हैं, जिसके चलते सोना बेचने पर काफ़ी अच्छा रिटर्न मिल जाता है। आपको बता दें सऊदी अरब में सोना भारत के मुक़ाबला काफ़ी सस्ते दामों में मिल जाता है, ये भी एक कारण है की लोग भारी मात्रा में सोना लेकर ट्रैवल करते हुए पकड़े जाते हैं। आपको बता दे कोई भी व्यक्ति सऊदी से सोना खरीद के ला सकता है लेकिन इसकी एक लिमिट है. अगर कोई व्यक्ति लिमिट से ज्यादा सोना लाता है उसे कस्टम विभाग को जानकारी देनी होगी साथ ही एक्स्ट्रा ड्यूटी चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।
Also Read: Gold Smuggling: ग़ज़ब! प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ला रहा था सोना, फिर हुआ कुछ ऐसा, सुन आ जाएगी शर्म
सऊदी से कितना सोना ला सकते हैं
सऊदी कानून के अनुसार किंगडम से SR 60,000 रियाल तक का सोना और इतना ही नकदी राशि ले जाने की अनुमति है। सऊदी अरब आपको प्रति परिवार SR 60,000 सीमा के भीतर सोने के सिक्के और बार ले जाने की अनुमति देता है।
भारत से बाहर ले जा सकते गोल्ड बार
वही हम आपको बता दे की आप भारत से सऊदी या दुबई सोना खरीद कर ले जाना चाहते है आप जान ले की सऊदी अरब आपको SR 60,000 की सीमा के भीतर gold coins and bars ले जाने की अनुमति देता है india में अधिकारियों द्वारा इसकी अनुमति नहीं है। भारतीय महिला को INR 100,000 के सोने के गहने ले जाने की अनुमति है जो लगभग SR 5,120 में तब्दील हो जाता है। भारतीय पुरुषों को 50,000 रुपये के सोने के गहने ले जाने की अनुमति है जो लगभग एसआर 2,560 में अनुवाद करता है। यदि आप एक जोड़े और 2 लड़कों और 1 बेटी के परिवार हैं, तो आप 350,000 रुपये के सोने के गहने ले जा सकते हैं। Indian law के अनुसार, आप केवल सोने के गहने ले जा सकते हैं, gold coins and bars नहीं। यदि आप gold coins and bars ले जाते हैं, तो वे सभी 10.3% के सीमा शुल्क के अधीन होंगे।
Also Read: Saudi Crime: लड़की संग किया गन्दा काम , फिर डर के भागा सऊदी