Dubai: यूएई से एक अनोखा मामला सामने आया है। दुबई पुलिस ने एक भिखारी को लगभग Dh30,000 नकद के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
अधिकारियों ने बताया भिखारी, एक एशियाई महिला थी। जो अपने बच्चे को ले जा रही थी, उसके पास से विभिन्न विदेशी मुद्राएँ मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग Dh30,000 से अधिक थी। महिला ने यह रकम मस्जिदों के पास और रिहायशी इलाकों में एक महीने तक भीख मांगकर यह इकट्ठा की।
Also Read: UAE Law: गलती से भी अगर हो गयी भारतियों से यह गलती तो लगेगा 15,000 Dirhams
विजिट वीजा पर थी महिला
महिला को दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था. उसने ने विजिट वीजा पर देश में प्रवेश किया था और आगे की प्रक्रिया के लिए दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन में भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह घटना इस साल अब तक भीख मांगने का सबसे बड़ा मामला है।
अपनाते हैं कई नए तरीके
दुबई पुलिस ने जनता को चेतावनी दी कि वे उन भिखारियों के बहकावे में न आएं जो उनकी सहानुभूति का फायदा उठाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं और झूठ बोलकर भोली भाली जनता को वेबकूफ बनाते हैं।
एक अन्य घटना में, पुलिस ने भिखारियों को Dh70,000 और Dh60,000 नकद के साथ पकड़ा। रमज़ान में पिछले चार वर्षों में लगभग 1,700 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है।
Also Read: UAE Flight: खुशखबरी! 27 मार्च से शारजाह से इस शहर के लिए Daily फ्लाइट की घोषणा, जानें