Saudi Expat Arrest : हज तीर्थयात्रा के लिए झूठा अभियान चलाने के आरोप में सऊदी पुलिस ने तीन प्रवासियों को गिरफ्तार किया था। सऊदी मीडिया की खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर हज के लिए फर्जी अभियान प्रसारित करने के आरोप में मिस्र के तीन निवासियों को पवित्र शहर मक्का में हिरासत में लिया गया था और उन्हें सार्वजनिक अभियोजन के लिए भेजा दिया गया था। राज्य की सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से आग्रह किया था कि वे अधिकारियों को हज यात्रा के नकली विज्ञापनों की रिपोर्ट करें।
हज यात्री नुसुक प्लेटफॉर्म से कर सकते है रजिस्ट्रेशन
सऊदी हज मंत्रालय ने तीर्थयात्रा अभियानों के संबंध में कई चेतावनियां जारी की हैं। मंत्रालय ने कहा कि unified number 920002814 सहित आधिकारिक चैनलों का उपयोग उन कंपनियों को सत्यापित करने के लिए किया जा सकता है जिन्हें हज यात्रा आयोजित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त है। मंत्रालय ने बताया कि हज करने के लिए नुसुक ऐप और मंत्रालय की वेबसाइट आधिकारिक प्लेटफॉर्म हैं। यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के हज यात्री नुसुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि इस्लामिक राष्ट्रों के तीर्थयात्री हज मामलों के कार्यालयों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सऊदी अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि हज करने के लिए, उमराह तीर्थ यात्रा वीजा मान्य नहीं होगा।
हज मक्का, सऊदी अरब के लिए एक वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है। यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। अन्य चार स्तंभ शाहदाह, सलात, ज़कात और सवाम हैं। मुसलमानों के लिए जीवन में एक बार तीर्थ यात्रा करना अनिवार्य है यदि वे शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हैं।