Saudi Dead : सऊदी अरब काम करने गया था उत्तरप्रदेश का नीरज , अब उसका शव लौटा है देश। मामला सोनभद्रा थाना क्षेत्र के धूमा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब सऊदी अरब में कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा। बुधवार की रात शव आने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। धूमा गांव निवासी नीरज कुमार पाल दो महीने पहले अक्तूबर में अपने घर से कमाने सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वहां एक कंपनी में क्रेन चलाता था। छह नवंबर को हादसे में क्रेन ऑपरेटर नीरज की मौत हो गई।
Also Read – Saudi Murder : सऊदी अरब में कर्मचारी ने की भारतीय की हत्या
28 नवंबर को सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास
मृतक की पत्नी शिंभा देवी ने 28 नवंबर को सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई। विदेश से शव लाने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने में काफी देर हो रही थी। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद शव भारत लाया गया। मौत के 30वें दिन युवक का शव बुधवार की रात में धूमा पहुंचा। शव गांव पहुंचते हुए गांव में मातम छा गया। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कराया गया।
घर की माली हालात ठीक करने गया था नीरज
Also Read – Saudi Indian Dead : रियाद में सड़क हादसे में 6 महीने की बच्ची के भारतीय पिता की मौत
बता दे की मृतक दो बच्चों के पिता थे। नीरज अपने घर की माली हालत दूर करने का सपना लिए सऊदी अरब कमाने गया था। वह अपने घर परिवार वालों को करीब एक महीने से दिलासा देता रहा कि ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्द घर की माली हालत ठीक हो जाएगी। कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था। हादसे में नीरज की मौत की जानकारी के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार परिवार का ढांढस बंधाने में जुटे थे।