Saudi Crime : सऊदी अरब एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दे की इस बार उसकी चर्चा एक साथ 5 लोगों को सजाए मौत देने की वजह से हो रही है। वैसे तो इस्लामिक देश सऊदी अरब में सामूहिक तौर पर सजा-ए-मौत नई बात नहीं है, लेकिन सरकार ने इस साल पहली बार 5 लोगों एक बड़े समूह को एक साथ मौत की सजा दी है। आंकडे़ बताते हैं कि सऊदी अरब में इस साल अब तक 68 लोगों को मौत की सजा सुनाया जा चूका है।
धार्मिक स्थल पर हमला करने के दोषी पाए गए थे आरोपी
Also Read – Saudi Arab Crime : सऊदी में 17,000 से अधिक गिरफ्तार , बिना परमिट कर रहे थे हज
मामले के बारे में बताया जा रहा है की सजा-ए-मौत पाने वाले धार्मिक स्थल पर हमला करने के दोषी पाए गए थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन लोगों को सजा देने का तरीका क्या था। सऊदी अरब में आमतौर पर सर कलम कर सजा देने की खबरें आती रही हैं। सऊदी सरकार के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि किस धार्मिक स्थल पर हमला किया गया था।
Also Read – Saudi Hajj Sunstroke : अराफात के मैदान में तापमान 48C , सन स्ट्रोक के 147 मामले
वही बता दे मौत की सजा पाने वालों में 4 नागरिक सऊदी अरब के हैं। जबकि, एक मिस्र का बताया जा रहा है। बीती मई में भी मुल्क में बहरीन के दो नागरिकों को आतंकवाद के दोष के चलते मौत की सजा दी गई थी । 2022 में सऊदी अरब में कुल 147 लोगों को सजा-ए-मौत मिली थी, जो 2021 के 69 के आंकड़े के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा थी। खास बात है कि 2022 में एक ही दिन में 81 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।