Saudi – Saudi में एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 बच्चों संग ड्राइवर की मौत हो गई है। यह हादसा Taif-Al Abha Road का बताया जा रहा है। वही मृतक बच्चे के माता पिता और बाकी 3 भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । यह हादसा तब हुआ था जब उनका परिवार Medina से Al Baha जा रहा था। रास्ते में उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गई थी। यह हादसा Al Baha से Taif जोड़ने वाले हाईवे पर हुआ था। इस हादसे में माता, पिता और दो भाई एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें Taif के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
मृतक व्यक्ति का शव पुरे 1 महीने बाद
Also Read – Saudi Arab की 15 Amazing फैक्ट्स
आपको बता दे की मामले में और जानकारी नहीं दी गई फिलहाल आगे की करवाई जारी है। वही आपको बता दे की सऊदी अरब में काम करने गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आपको बता दे की परिजनों ने इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है वही मृतक व्यक्ति का शव पुरे 1 महीने बाद उसके घर पहुँचा है। जिसके बाद घर में मातम छा गया है। आपको बता दे मामला उत्तर प्रदेश का है। जहां भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर निवासी एक शख्स की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की देर रात एक माह बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने सऊदी भेजने वाले एजेंट पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
6 माह पूर्व रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब कमाने गए थे
Also Read – Saudi ने 7 देशों की वीसा में किया बदलाव
मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर निवासी दुर्गभान (55) बीते 6 माह पूर्व रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब कमाने गया था। एक माह पूर्व उसकी वहीं मौत हो गई। बीते शनिवार की देर रात 11 बजे के बाद उसका शव घर पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आपको बता दे की मृतक की पत्नी का नाम गीता, है वही पुत्र अजय, और दो बेटियां गुड़िया और रीना है । शव घर पहुँचने के बाद घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए है। मृतक के पुत्र अजय ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब में उसके पिता मारा-पीटा गया है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि एजेंट ने मजरा का वीजा देकर भेजा था, जबकि वहां उसके पिता को बकरी चराने के काम में लगा दिया गया। एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।