Pakistani Women Hajj : पकिस्तान में रह रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। अब पाकिस्तानी महिलाएं भी बिना मेहरम के हज कर सकेंगी । पाकिस्तान में महिलाओं को विशिष्ट परिस्थितियों में बिना महरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज करने के लिए इस्लामिक विचारधारा परिषद (सीआइआइ) द्वारा आधिकारिक तौर पर अनुमति दे दी गई है। सीआइआइ प्रवक्ता ने कहा है कि फिकाह-ए-जाफरिया, मलिकी और शफी के विचार और शरीयत के अनुसार, एक महिला को बिना पुरुष रिश्तेदार के भी हज करने की अनुमति है।
बिना मरहम हज पर जा सकती है महिलाएं
Also Read – सऊदी सरकार ने रमज़ान को लेकर लिए अहम फैसले , साथी ही जाने रियाल रेट्स
अनुमति के बाद अब कोई भी पाकिस्तानी महिला बिना माता-पिता या पति यानी की महरम के हज पर जा सकती हैं। इस्लाम में महरम वो पुरुष होता है जो महिला का पति या खून के रिश्ते में हो। वही जानकारी के लिए बता दे की सऊदी अरब में पिछले साल ही हज के नियम में बदलाव किए थे। जिसके बाद महिलाओं को अकेले हज पर जाने की अनुमति मिली थी। इससे पूर्व महिलाएं महरम के साथ ही हज पर जा सकती थीं।