Jeddah-Indian: जेद्दा में तेलंगाना के रहने वाले एक एनआरआई को सऊदी अरब से भारत आ रही फ्लाइट में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना 14 दिसंबर को हुई है। बता दे आरोपी तेलंगाना का एक 49 वर्षीय NRI है जो की बढ़ई का काम करता है .सऊदी अरब के रियाद से श्रीलंका के रास्ते हैदराबाद की ट्रांजिट उड़ान पर था और उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की।
श्रीलंका की नागरिक थी माँ बेटी
Also Read – Saudi Indian Women Stuck : रियाद हवाई अड्डे पर फंसी भारतीय महिला
पीड़िता और उसकी मां, श्रीलंका की नागरिक है। सऊदी अरब में कार्यरत बच्ची अपने पिता से मिलने के बाद उड़ान से श्रीलंका लौट रही थीं। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि घटना के बाद, महिला ने जहाज पर केबिन क्रू को सूचित किया। कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर संदिग्ध को केबिन क्रू द्वारा स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
हुआ मेडिकल परीक्षण
Also Read – Saudi Arab: स्नैपचैट स्टार पर लगा 100,000 रियाल का जुर्माना ,लाइसेंस रद्द
रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित और संदिग्ध का नेगोंबो जनरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया। संदिग्ध को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया। श्रीलंकाई एयरवेज भारतीयों के एक वर्ग के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यह गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करता है जिसमें लागत प्रभावी किराए के अलावा अल्कोहल drink और अधिक सामान शामिल है।