Saudi Arab – विदेश में रहने और काम करने के लिए कई नियम होते है जिसका आपको पालन करना होता है। इसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया होती है। जिससे होकर आपको गुज़ारनी पड़ती है , जिसके पालन के बिना विदेश में नहीं रहा जा सकता है। किसी भी विदेश में रहने के लिए पहले वहां की परमिट लेनी होती है बिना परमिट के आप वहां नहीं रह सकते ,बिना परमिट के फिर भी आप वहां रहते है तो वो गैर क़ानूनी माना जाता है।
हालांकि, इस तरह की चेतावनी के बावजूद भी कई ऐसे लोग होते हैं जो अवैध तरीके से विदेशों में घुस आते है । ऐसे लोगों के खिलाफ समय समय करवाई की जाती है , जांच प्रक्रिया चलाई जाती है और इन्हें गिरफ्तार किया जाता है। सऊदी में भी मात्र 7 दिन के अंदर ऐसे हजारों उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार 7 दिन के अंदर रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक दो नहीं बल्कि पुरे 17 हज़ार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Also Read – Dubai Tourist Visa का एक्सटेंशन होगा महज़ 200 दिरहम में, वो भी इतने महीनों के लिए
17 हज़ार लोगों को किया गया गिरफ्तार
मामले को लेकर बता दे की 16 मार्च से लेकर 22 मार्च के बीच एक जांच अभियान चलाया गया था जिसमें रेसीडेंसी नियम के 9,259 उलंघनकर्ता, लेबर नियम के 2,491 उलंघनकर्ता और अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के आरोप में 4,899 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा 18 लोग पकड़े गए हैं जो इन आरोपियों के अवैध प्रवेश में मदद कर रहे थे। अगर कोई व्यक्ति सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश करता है या दूसरों को एंट्री देकर उनकी मदद करता है तो उसे सजा दी जाएगी। सजा के तौर पर 15 साल जेल और 1 million सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रॉपर्टी वाहन आदि भी जब्त हो सकता है।
डायरेक्ट कर सकते है वीसा अप्लाई
Also Read – सावधान: UAE सरकार की कड़ी चेतावनी, जुर्माना और 3 महीने की जेल
सऊदी अरब या किसी भी देश में जाने के लिए सबसे पहले आपको वहां के वीसा के लिए अप्लाई करना होता है। अगर आप सऊदी अरब जाना चाहते है तो भारत में स्थित सऊदी अम्बसी से आप संपर्क कर वीसा बनवा सकते है। या फिर ऑनलाइन आवेदन देकर भी आप सऊदी अरब का वीसा बनवा सकते है वही अगर आपको सऊदी काम के पर्पस से जाना है तो आप वर्क वीसा ले सकते है।
वीसा कैसे बनता है ,वीसा बनाने में कितने पैसे का खर्च आता है इन तमाम सवालों को लेकर हमने एक सिरते वीडियो बना रखा है। आप हमारे चैनल गल्फ पीडिया पर चेक आउट कर सकते आपको वहां सारे डिटेल्स मिल जायेंगे। तो आप भी बिल्कुल लीगल तरीके से सऊदी अरब पहुंचे और काम करें नहीं तो पेशानी आप ही को होगी।