सऊदी में रहता है पति तो पत्नी ने किया सुसाइड

सऊदी – सऊदी में काम करने वाले शख्स की पत्नी ने किया आत्महत्या .महिला महाराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलुआ में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसा खुर्द निवासी असलाम अपनी पुत्री यासमीन की शादी भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलुवा में अब्दुल वाहद से किया था।जो वर्तमान समय में सऊदी अरब में रहते हैं।

एक महीने पहले एक बच्ची को दिया था जन्म

Also read – Saudi Eid Holidays: सऊदी अरब में ईद 21 अप्रैल को, कामगारों को मिलेगा 4 दिनों का हॉलिडे !

परिवार वालों ने बताया कि मृतका एक महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बीती रात को वह सोने चली गई। लेकिन सुबह देर तक उठी नहीं तो घर के लोगों ने कमरे में जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी ही देर में भिटौली थाना के सब इंस्पेक्टर संजय यादव, कांस्टेबल बलिराम यादव, कांस्टेबल रोहित यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

पहले भी सामने आ चूका है ऐसा मामला

Also read – UAE में अप्रैल महीने में घटा पेट्रोल डीज़ल का दाम, तुरंत चेक कीजिये !

आपको बता दे की एक बार पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां महिला ने आत्महत्या जहरीला पदार्थ खा लिया था। गांधीनगर में रहने वाली एक विवाहित महिला समरीन खान शनिवार को ससुराल वालो से परेशान होकर अपने घर के सामने धरने पर बैठ गई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति इमरान खान सऊदी अरब में काम करने गया है। पति ने फोन पर तलाक की धमकी दी है। वही मेरे सास बुंदो बी ससुर ईशाक खान और देवर इरफान खान ने घर पर ताला लगा कर कोटा चले गए। उसे घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है।

मजबूर होकर वह घर के बाहर 2 दिन से धरने पर बैठी है। महिला के 2 बच्चे भी है। महिला ने कहा कि शनिवार को वह शिकायत करने चिमनगंज मंडी थाने भी पहुंची थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग उसके घर में ताला लगा कर चले गए। इसके बाद से ही दो बच्चे के साथ वो अपने घर से बेदखल होकर धरने पर बैठी है। ऐसे में वह बच्चों को लेकर कहां जाए। परेशान महिला ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के जहर खाने की जानकारी मिलने बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हलाकि फिलहाल महराजगंज में विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया।

 

Leave a Comment