Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन काफी लोकप्रिय हो गया है। यह ट्रेन इतना लोकप्रिय हो गया है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी इस ट्रेन को अपने राज्य में चलाने की मांग की है। लेकिन एक चीज है, जो इसमें सफर करने से रोकती है वह है ट्रेन का किराया, इस ट्रेन के साथ दिक्कत यह है कि महंगा किराया होने की वजह से इसमें आम आदमी सफर नहीं कर पाते हैं। इसलिए सरकार एक नई ट्रेन वंदे साधारण चलाने की तैयारी हो रही है।
पहली तस्वीर आई सामने
आज ही सरकार द्वारा चलाई जा रही इस वन्दे भारत ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आई है, तस्वीर के मुताबिक अभी भी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। तस्वीर में इस ट्रेन को देखकर ऐसा लग रहा है। जैसे यह वन्दे भारत का छोटा भाई हो। यह एक नॉन ऐसी ट्रेन है लेकिन स्पीड के मामले में यह वंदे भारत जैसी हो होगी। नई वंदे भारत ट्रेनों को सस्ते किराए के साथ आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए आपको इस ट्रेन की सुविधाओं के बारे में बताते हैं।
65 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत
ऑफिशियल लांच से पहले इसका पहला लुक सोशल मिडिया पर भी लीक कर दिया गया है। ट्रेन का उत्पादन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है। इस ट्रेन को 65 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है। इसे इस साल के आखिर तक शुरू किया जा सकता है, लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। वहीँ किराए के लिहाज से यह काफी सस्ती रहेगी। हालांकि सुविधाएं वंदे भारत की तरह ही रहेंगी। यह 24 कोच होंगे और दो इंजन लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों को खास रूप से गरीब तबके के लोगों को देखकर बनाया गया है। तस्वीरों से देखकर लगता है कि ट्रेनें भगवा और ग्रे रंग की होंगी। हालांकि अभी कोई इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
Also Read: Indian Railways: रेलवे में इन यात्रियों को किराये में मिलती है जबरदस्त छूट, ऐसे उठायें फायदा
इन शहरों में चलेगी नई ट्रेन वंदे साधारण
इनकी स्पीड काफी ज्यादा है और ये चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे शहरों तक बढ़ाई जाएंगी। ये खासतोर पर यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों से इनकी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस ट्रेन का खास मकसद प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के सफर को आसान बनाना है।