Covid-19 in Bihar: बिहार (Bihar) के तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध गया में ताइवान (Taiwan) की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस महिला का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) भी सचेत हो गया।
![Covid-19 in Bihar: गया में महिला आई कोरोना पॉजिटिव, 8 लोग और आये चपेट में 2 Covid](https://gayadigest.in8.cdn-alpha.com/wp-content/uploads/2022/03/protective-suit-g018bc1149_1280-1024x682.jpg)
महिला के संपर्क में आए बाकी लोगों की भी जांच की गई है। राहत की बात यह है कि संपर्क में आए 8 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भारत के साथ ही बिहार (Bihar) में भी कोरोना के केस कम हुए है। जानकारी के मुताबिक ताइवानी महिला गया और बोधगया (Bodhgaya) घूमने आई थी।
![Covid-19 in Bihar: गया में महिला आई कोरोना पॉजिटिव, 8 लोग और आये चपेट में 3 Covid](https://gayadigest.in8.cdn-alpha.com/wp-content/uploads/2022/03/virus-gf5fe623ed_1280-1024x546.jpg)
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों तरफ तहलका मच गया। जल्दी बाजी में महिला का इलाज शुरू किया गया। महिला के संपर्क में आए बाकी 8 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसी जानकारी मिली है कि ताइवान (Taiwan) की महिला 5 दिन पहले यहां घूमने आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे होटल के उसी रूम में आइसोलेट किया गया है, जहां वह रह रही थी।