Bihar Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के इन जिलों को दी चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार (Bihar) में पुरबा के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। पटना (Patna) समेत कई जगहों पर बुधवार को बादलों से धूप छलक कर मचलती रही। इसलिए तापमान में कुछ गिरावट आई। दूसरी तरफ गर्मी के कारण उमस भी रही। गुरुवार को सुबह थोड़ी ठंड रही।

bihar news

गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 5 से 6 अप्रैल के बीच पुरबा हवा के कारण थोड़ी ठंड रहेगी। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बिहार (Bihar) में पछुआ और पुरबा के कारण अलग-अलग जगहों पर तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग पटना के अनुसार दक्षिण पश्चिम भाग के अलावा सभी जगहों पर पुरबा का प्रभाव है, जबकि दक्षिण पश्चिम भाग में पछुआ का प्रभाव दिख रहा है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश: मौसम में बदलाव के कारण उत्तर पूर्वी भाग के सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। बाकी हिस्सों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके साथ ही गया (Gaya) में 1 अप्रैल को तापमान में वृद्धि और लू चलने के आसार हैं। इन्हीं परिवर्तनों के कारण येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। इसलिए लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 3 अप्रैल तक 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

Leave a Comment