Bihar News : बिहार में कौन होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार, एक नही दो-दो नाम है शामिल

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हाल ही में मीडिया से एक अनौपचारिक बातचीत दौरान कहा था कि वह तीनों सदस्यों के सदस्य रह चुके हैं, अब केवल राज्यसभा ही बाकी है। उनके इस बयान के बाद में मुख्यमंत्री को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें लगने लगी। हालांकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद इन बातों का खंडन किया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शर्मा (Tarkishor Prasad Sharma) ने कहा कि बिहार में योगी मॉडल की जरूरत है। इन दोनों के अलग बयानों पर विपक्ष में इन्हें आड़े हाथों लिया और हमला शुरू कर दिया। हाल ही में दिल्ली से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने कहा कि तारकिशोर प्रसाद के बयान से साफ है कि बिहार (Bihar) में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है। तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के इस बयान पर बीजेपी ने मंगलवार को पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता रामसागर सिंह ने भाजपा के दो-दो चेहरों को मुख्यमंत्री पद के योग्य बताया है।

bihar news

भाजपा प्रवक्ता रामसागर सिंह ने तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) पर जुबानी हमला शुरू कर दिया। रामसागर सिंह ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि उनके पास विधायकों के अलावा कौनसी उपलब्धि है। उन्हें बताना चाहिए कि वह कैसे मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हैं? रामसागर सिंह ने कहा कि नित्यानंद के नेतृत्व में NDA ने लोकसभा चुनाव में बिहार (Bihar) में 39 सीटों पर कब्जा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि क्या इसके अलावा नित्यानंद राय में उन्हें कोई काबिलियत नही दिखती। राम सागर ने बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jayaswal) के नेतृत्व में RJD से कम सीटों पर BJP ने चुनाव लड़ा और BJP आज सबसे बड़ी पार्टी है। रामसागर ने तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें यह जान लेना चाहिए कि संजय जायसवाल के कारण ही भारत में आयुष्मान योजना लागू हो पाई है। रामसागर ने नित्यानंद राय और डॉ संजय जायसवाल केरला उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaj Hussain) और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) भी मुख्यमंत्री बनने के योग्य है।

Leave a Comment