Bihar News :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हुआ। इफ्तार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व स्वास्थ्य मंत्री। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हुआ। इफ्तार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक साथ पहुंचे।

साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी सहित तमाम राजनेता पहुंचे। इफ्तार में भाजपा, रालोसपा व दूसरे दलों के भी नेता पहुंचे। इफ्तार शुरू होने से पहले रोजेदारों ने नमाज अदा की। बिहार की सियासत में रमजान के दौरान इफ्तार का बड़ा महत्व है।
यहां सता पक्ष से लेकर विपक्ष तक रमज़ान के महीने मे इफ़्तार पार्टी का आयोजन करने में कोई तनिक भी पीछे नहीं रहते। राजनेता भी यहां इफ्तार के बहाने सियासी गुणा-गणित को सुलझाने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। इस साल इफ़्तार का सबसे पहला आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आयोजन से शुरू हुआ। जहां एनडीए के केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह को छोड़कर सभी नेता मोजूद दिखे।
उन्होंने कहा कि इफ़्तार के आयोजन में रोजा खोलने वालों के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे जिनके खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था है। इफ़्तार में जो लोग आएंगे, खास कर इस वक्त नवरात्र भी चल रहा है वैसे लोगों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है जिससे कि उन्हें कोई समस्या न हो। एक समय जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ़्तार का आयोजन किया था तब लालू यादव भी इसमें शामिल हुए थे जिसकी चर्चा देश भर में हुई थी।