skip to content

UAE Woman: महिला ने अपनाया इस्लाम, कुछ देर में ही हो गयी मौत

Priya Jha
2 Min Read

UAE Woman: दुबई के एक कब्रिस्तान मस्जिद में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हुई वो भी एक महिला के लिए। लोग एक महिला के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए वहां पहुंचे थे। ताजूब की बात ये है कि महिला कोई बहुत बड़ी हस्ती नहीं थी और तो और दुबई की नागरिक भी नहीं थी।

इतना ही नहीं, उसे मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया जा रहा था लेकिन वह कुछ घंटे पहले तक मुसलमान नहीं थी। चलिए अब इस गुत्थी को सुलझाते हैं।

Also Read: 

अल कुसैस कब्रिस्तान मस्जिद में महिला

शुक्रवार को अल कुसैस कब्रिस्तान मस्जिद में महिला के लिए आखिरी प्रार्थना की गई, जिसमें सैकड़ों अमीराती नागरिक और प्रवासी शामिल हुए। दुबई में अंतिम संस्कार के बारे में बताने वाले पॉपुलर सोशल मीडिया अकाउंट ने इस बारे में जानकारी दी है।

जनाजा यूएई नाम के हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला यूक्रेन से आई थी और उसने मौत से कुछ घंटे पहले ही इस्लाम अपनाया था। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम दारिया कोस्तारेंको था और दुबई में उसका कोई परिजन या रिश्तेदार नहीं था।

महिला नही थी मुस्लिम 

Also Read: UAE India Flight: इंडिगो ला रहा है अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान, 9 मई से होगा शुरू

दुबई आधारित न्यूज वेबसाइट खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डारिया एक tourist के तौर पर दुबई पहुंची थी और दुबई  उनके मन को भा गया । दुबई इतना पसन्द आ गया कि वह यहां रहने के लिए नौकरी की तलाश करने लगी। इस दौरान उसे इस्लाम को जानने का मौका मिला और उसने इसे प्रभावित किया। रिपोर्ट की माने तो , यूक्रेन की रहने वाली दारिया ईसाई थी और उसने 25 मार्च को दुबई में ही उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपनाया था। बताया जाता है कि इस्लाम अपनाने के कुछ घंटे बाद ही उसे हॉर्ट अटैक आया और मौत हो गई।

 

 

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .