UAE Visa: यूएई में प्रवासियों औए पर्यटकों की वीजा, नौकरी पर्यटक से जुड़े सारे समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से मंगलवार को यूएई-व्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसमें प्रवासियों और पर्यटकों के देश में प्रवेश करने वाले वीज़ा की स्थिति समाप्त होने के बाद अपनी वीज़ा स्थिति में सुधार करने के महत्व के बारे में बात की जाएगी। यहां वीजा परमिट से जुड़ी सारी बातों का समाधान दिया जाएगा।
Also Read: UAE Visa को लेकर आयी बहुत बड़ी ख़बर, अब आराम से करें Apply, एक बार में मिलेगा Visa
Overstay पर प्रतिदिन लगेगा Dh50 का जुर्माना
हाल ही में UAE में visitors और निवासियों के लिए ओवरस्टे के जुर्माने को मानकीकृत किया गया था। अवैध प्रवास के प्रत्येक दिन के लिए जुर्माना Dh50 है। यानी अवैध तरीके से देश में रहने पर प्रतिदिन Dh50 का जुर्माना लगाया जाएगा।
अगर प्रवासियों का वीजा एक्सपायर हो जाता है तो प्रवासियों को वीजा का रेनुअल कराना चाहिए। लेकिन अगर प्रवासी वीजा का रिन्यूअल नहीं करना हैं तो उन्हें वीजा एक्सपायर होने से पहले देश से बाहर चले जाना चाहिए नहीं तो उन पर कार्यवाही हो सकती है.
ऐसे में अगर आपके पास भी वीजा परमिट या देश में नियमों को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या हैं तो आप इस अभियान में जा सकते हैं और समस्या का समाधान पा सकते है। बता दें यह अभियान 10 अक्टूबर को शुरू हुआ और तीन महीने तक चलेगा।