UAE Burj Khalifa: दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का 200 मीटर हिस्सा अब भी खाली है। इस इलाके में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं है। बुर्ज खलीफा के 71 फीसदी हिस्से में ही लोग रहते हैं। समुद्र के किनारे बसा ये खूबसूरत इमरात जब 2010 में बनकर तैयार हुआ तो दुनियाभर के अमीरों के बीच इसमें घर, दफ्तर के लिए जगह लेने की होड़ मच गई थी। इसे देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। 830 मीटर की ऊंचाई वाली इस इमारत में हजारों लोग रहते हैं.
नहीं जा सकते है टॉप फ्लोर आखिर क्यों ?
Also Read: UAE Open House For Indian: कल भारतीयों के लिए है बड़ा दिन, हो रहा है Open Houses
बुर्ज खलीफा के 154वें फ्लोर के ऊपर किसी को भी क्यों नहीं जाने दिया जाता। आप बुर्ज खलीफा के 163 वें फ्लोर पर नहीं जा सकते, पर आखिर ऐसा क्यो ?इसके लिए आप बुर्ज खलीफा टूरिज्म को कितना भी पैसा क्यों न दे दो आप नहीं जा सकते। आखिर ऐसा भी क्या है वहाँ की जो जाना मना है… बुर्ज खलीफा में टूरिस्ट को सिर्फ और सिर्फ 154 वें फ्लोर तक जाने की इज़ाज़त है। वो इसलिए क्योंकि बुर्ज खलीफा में 154 वें फ्लोर के बाद 9 फ्लोर इस्रफ़ और सिर्फ मेंटेनेंस के लिए बनाये गए हैं. जहाँ सिर्फ मैनेजमेंट के ही लोग जा सकते हैं।