UAE : पति की दुबई में नौकरी रास नहीं आने पर एक महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया । एक पंजाबी परिवार ने वर्ष 2015 में आगरा के युवक से अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज से किया था। लड़का दुबई में नौकरी करता था। इस बात की जानकारी लड़की एवं परिवारिजनों को थी। माता-पिता की भी जिम्मेदारी बेटे पर ही थी। महिला को उसे पति का दुबई में रहना रास नहीं आया।
हो गया divorce
Also Read – UAE Alert : दुबई में अब लगेगा Dh300 तक जुर्माना , Authority ने दी चेतावनी
पत्नी लड़के के बुजुर्ग माता-पिता को छोड़कर अपने पिता के यहां आ गई। करोना काल में उसके सास-ससुर का निधन हो गया। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद हो गया और बात तलाक तक पहुंच गई। परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया गया। न्यायालय द्वारा आपसी समझौते के आधार पर दोनों को तलाक की स्वीकृति दे दी गई। भरण पोषण के लिए पति द्वारा एक मुश्त राशि साढ़े सात लाख रुपए पत्नी को दिए गए हैं।