UAE –UAE में सभी कर्मचारियों के लिए unemployment insurance subscription अनिवार्य कर दिया गया है। सी स्कीम में निवेश करना सभी कर्मचारियों के लिए जरूरी है। कर्मचारियों को विभिन्न तरह की सुविधाएं दी जा सके इसके लिए योजना शुरू की गई थी। 1 जनवरी 2023 को शुरू किए गए यह योजना Federal Decree-Law No. 13 of 2022 के अंतर्गत आता है। इस योजना की मदद से कर्मचारियों के अचानक जॉब छूटने की स्थिति में आर्थिक सहायता की जाएगी। मंत्रालय के द्वारा यह साफ-साफ कह दिया गया है कि स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून है। यह स्कीम प्राइवेट समेत पब्लिक कर्मचारियों के लिए काफी जरूरी है। यह भी बताया गया है कि अगर कोई कर्मचारी 30 जून तक इस स्कीम में निवेश नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
क्या है जुर्माना
Also Read – BREAKING NEWS: UAE में नहीं देखा गया ईद का चाँद !
30 जून 2023 से पहले इस स्कीम में निवेश न करने की स्थिति में कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जो कर्मचारी 30 जून 2023 के पहले निवेश नहीं करेंगे उन पर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा। निर्धारित तिथि के 3 महीने के अंदर अगर प्रीमियम जमा नहीं करेंगे तो उन पर Dh200 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा गलत तरीके से स्कीम का लाभ उठाते गए तो Dh20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात में बेरोजगारी बीमा योजना प्राप्त करने के लिए कुछ लोग पात्र नहीं है जैसे निवेशक, व्यवसाय के स्वामी जो स्वयं अपने व्यवसाय के स्वामी हैं और उसका प्रबंधन करते हैं , घरेलू श्रमिक , अस्थायी आधार पर कर्मचारी ,18 वर्ष से कम आयु के किशोर ,सेवानिवृत्त जो पेंशन प्राप्त करते हैं और एक नए नियोक्ता में शामिल हो गए हैं।
प्रति माह देना होगा सदस्या शुल्क
Also Read – सूडान में फंसे भारतीयों की मदद करेगा UAE
Dh16,000 या उससे कम का मूल वेतन पाने वाले व्यक्तियों के लिए, सदस्यता शुल्क Dh5 प्रति माह है, जबकि जिन व्यक्तियों का मूल वेतन Dh16,000 से अधिक है, उनके लिए सदस्यता शुल्क Dh10 प्रति माह है। सदस्यता शुल्क का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, हर छह महीने में एक बार या वार्षिक रूप से किया जा सकता है। मुआवजे के पात्र होने के लिए, जो समाप्ति से पहले पिछले छह महीनों के दौरान अर्जित मूल वेतन का 60% है, व्यक्तियों को कम से कम 12 लगातार महीनों के लिए सदस्यता लेनी होगी। यदि व्यक्ति देश छोड़ देता है या कोई नई नौकरी पाता है तो वह दावे का अधिकार खो देता है।
आपको बता दे की अनिवार्य योजना, जिसे हाल ही में मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MoHRE) द्वारा घोषित किया गया था, एक नौकरी सुरक्षा जाल प्रदान करती है जो कर्मचारियों को नियोक्ताओं के लिए बिना किसी कीमत पर कैरियर स्थिरता से लैस करते हुए उनका समर्थन करती है। इसकी उत्पत्ति 2022 के संघीय डिक्री-कानून संख्या 13 से हुई है।