मौसी दुबई में बैठकर भारत में कर रही थी धंधा, हुआ पर्दा फाश

Mausi Red Notice : अपनों ने चूसा अपनों का खून ! जी हां मौसी ने अपने ही भांजे की सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला मूल रूप से भारत के ग्रेटर नोयडा की रहने वाली है. मगर वो फरार है और अब सुपारी देने वाली ग्रेटर नोएडा की अंजली मौसी की तलाश तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस को आशंका है कि अंजली मौसी इस समय दुबई में है।

इसको लेकर अब पुलिस के द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अंजली इस समय दुबई में बैठकर भारत में तस्करी का धंधा कर रही है। उसने अपने भांजे की हत्या करवाने के लिए अपने दोस्त और उसके साथी को सुपारी दी थी। दरअसल, पिछले साल 2022 के 17 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत एटीएस गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अभिषेक को गोली मारी गई थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि अभिषेक की हत्या करवाने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी मौसी है, जिसका नाम अंजली है।

बाद में पुलिस अभिषेक को गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाशने के लिए टीमों का गठन किया। तलाक के दौरान पुलिस ने अमित और जयवर्धन नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि अभिषेक की हत्या करवाने के लिए उसकी मौसी अंजली ने ही सुपारी दी थी।

वहीँ इन सब के दौरान अंजलि और अभिषेक के बीच का झगड़ा का भी खुलासा हुआ है. जिसमे पता चला कि अंजली अपने भांजे अभिषेक के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थित एक मकान में रहती थी, लेकिन अंजली का करैक्टर खराब था. जब अभिषेक घर पर नहीं होता था वह अभिषेक की गैरमौजूदगी में नाइजीरियन समेत काफी विदेशी लोगों को अपने घर पर बुलाती थी। इस बात का पता अभिषेक को अपने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से चला। जिसके बाद अभिषेक ने खूब हंगामा किया, मगर अंजलि अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आयी.

एक दिन अभिषेक ने गुस्से में अंजलि को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। और दोनों मौसी भांजे के बीच विवाद हो गया तभी अंजलि ने अभिषेक को कह दिया था इसका अंजाम बहुत बुरा होगा ! भुगतने के लिए तैयार रहना ! धमकी देने के बाद अंजली मौके से चली गई थी। उसके बाद 17 जनवरी 2022 को अंजली ने अपने भांजे की सुपारी देते हुए गोली चलवा दी थी। इस घटना में अभिषेक को गोली लगी और वह घायल भी हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई।

अब ग्रेटर नोएडा पुलिस को पता चला है कि अंजली इस समय दुबई में है। जहाँ दुबई में बैठकर वो भारत में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा एनसीआर में सप्लाई किया जा रहा है। अब अंजली को गिरफ्तार करने के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस के द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि जब कोई व्यक्ति अपराध करके दूसरे देश में भाग जाता है तो पूरी दुनिया में पुलिस को सचेत किया जाता है। उसको लेकर एक नोटिस दिया जाता है जो पूरी दुनिया की पुलिस को भेजा जाता है। इसी नोटिस को ही “रेड कार्नर नोटिस” कहा जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी होता है। जिसके बाद पुलिस आसानी से आरोपी तक पहुंच सकती है।

Leave a Comment