Kuwait : एक अजीबो गरीब शादी के चर्चे चारों ओर रहे है। दरअसल शादी के महज 3 घंटे बाद ही नए नवेले जोड़े का हुआ divorce वो भी एक शब्द बेवकूफ की वजह। दरअसल यह मामला कुवैत का है जहां एक महिला ने महज 3 मिनट में शादी तोड़ दी। ओकाज अखबार के मुताबिक, शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जोड़ा कोर्ट से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान दुल्हन किसी बात से भ्रमित हो गई और वही गिर पड़ी. यह देखकर दूल्हे ने उसे गबिया कहा जिसका मतलब बेवकूफ होता है।
मजाक पर दुल्हन को आ गया गुस्सा
इस मजाक पर दुल्हन को गुस्सा आ गया. उसने तुरंत जज से शादी रद्द करने का अनुरोध किया। अनुरोध को स्वीकार करते हुए, न्यायाधीश ने शादी के ठीक तीन मिनट बाद विवाह रद्द करने का दस्तावेज़ जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि नवदंपति कुवैत में रहता है। शादी के बाद जब अलग होने का फैसला आया तब दोनों पति-पत्नी के तौर पर कोर्ट से बाहर नहीं निकले थे. इस लिहाज से इसे कुवैत के इतिहास की सबसे छोटी शादी करार दिया जा रहा है।