Indian Expat Die Dubai : दुबई में आए समुद्री तूफान में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। आपको बता दे की युवक उत्तर प्रदेश के मानधाता के धरमपुर निवासी मो. तौकीर (23) था। जिसकी उम्र महज 23 वर्षीय थी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दुबई से उसका शव यहां भेजे जाने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने लगे। धरमपुर निवासी मो. रफीक का बेटा तौकीर दुबई की एक कंपनी में संविदा इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। मंगलवार को वहां आए समुद्री तूफान में उसकी मौत हो गई। वह चार भाई और तीन बहन में छठवें नंबर पर था। मृत युवक की अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वही फ़िलहाल आगे की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही शव भारत लौटने की उम्मीद है।
Also Read – Indian Actress First Umraah : धर्म परिवर्तन के बाद पहेली बार उमराह करने जाएंगी भारतीय एक्ट्रेस संजना गलरानी