Dubai Rules : दुबई इतना खूबसूरत है की इसकी खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं, यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें और बेहतरीन टेक्नोलॉजी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। देश की एडवांस चीजों को देखकर ऐसा लगता है जैसे दुबई आज में नहीं बल्कि 2050 में जी रहा है। खैर, टूरिस्ट के दिलों में जगह बनाने वाला ये देश जहां अपने आकर्षणों से लोगों को पसंद आ रहा है , वहीं दुबई के अनोखे कानून भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
यहा के कानून जरा अन्य देशों से हट के है। यहां उन चीज़ो के लिए सजा का प्रावधान है जो शायद हमारे देश में बेहद ही आम बात है। जैसे की आप देखते होंगे भारत में सड़कों पर चीखना चिलाना , Verbal फाइट्स करना बेहद ही आम बात है लेकिन बता दें, हाल ही में एक खबर आई कि UAE में एक महिला के चिल्लाने पर उसे 2 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया है। जी हां, टिएरा यंग एलन नाम की एक महिला की किसी व्यक्ति से बहस हुई और इस दौरान वो चिल्ला पड़ी। ऐसे में उन्हें दो महीने से अधिक समय के लिए हिरासत में रखा गया है, साथ ही उनपर यूएई जाने पर भी बैन लगा दिया है। अगर आप भी घूमने का मन बना रहे है तो पहले इस देश के नियमों के बारे में जान लें, क्या पता एक गलती आपको सलाखों के पीछे डाल दें।
Also Read – UAE Weather: NCM का अलर्ट जारी कहीं रहेगी भीषण गर्मी, तो कहीं छाएँ रहेंगे बादल
लोगों की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरें ना लें
जानकारी के लिए बता दे की हर देश के लिए ये एक अपराध है, आप कहीं भी किसी की भी तस्वीर उनसे बिना पूछे खींच नहीं सकते। और दुबई अपने लोगों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त है। यहां आप किसी की भी जानकारी या सहमति के बिना तस्वीर नहीं ले सकते है। वही अगर आप दुबई में किसी की फोटो को सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हैं, तो वो साइबर अपराध कानूनों के तहत आएगा और आप पर करोड़ों का जुर्माना लगाया जा सकता है और अपराध के रूप में 6 महीने की जेल भी हो सकती है।
सार्वजानिक जगह पर खाना या पीना
यह चीज़ भारत में बहुत आम है की आप कहीं भी खड़े होकर खाना खा सकते है। लेकिन बता दें दुबई में ऐसा बिल्कुल ना करें। मेट्रो और बसों से लेकर पैदल यात्री क्रॉसिंग तक हर प्रकार के पब्लिक प्लेस और उनके स्टेशनों पर खाने-पीने पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। अगर आप यहां खाना खाते हुए या कोई भी पेय पदार्थ पीते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर करीबन 2 हजार का जुर्माना लग सकता है।
किसी भी दुर्घटना की तस्वीरें खींचना और शेयर करना
Also Read – UAE: एशियाई प्रवासी कामगार ने किया ऐसा घिनौना काम, होगी सीधे जेल कि सजा
यही नहीं आप सैन्य भवनों, अदालतों और महलों की तस्वीरें भी नहीं ले सकते, यहां इन चीजों पर भी पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। यहां यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की तस्वीरें लेने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं है, इससे आप पर लाख से करोड़ों तक का जुर्माना लग सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चित्र और वीडियो पोस्ट करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
Unmarried लोगों का होटल रूम शेयर करना
अविवाहित जोड़ों के लिए होटल का कमरा शेयर करना गैरकानूनी है, हालांकि कई बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल आपके शादी शुदा होने या ना होने की जांच नहीं करते, लेकिन कुछ होटलों में ऐसा किया जाता है। अगर आप दुबई किसी होटल में रुकने वाले हैं, तो वहां स्टे करने से पहले कुछ ऐसी जानकारी जरूर निकाल लें। अगर आप नहीं चाहते आपके रूम तक कोई अधिकारी आपको परेशान करें, तो अपने पास सभी डॉक्युमेंट्स भी जरूर रखें।
रास्ते में चिल्लाना या अश्लील भाषा का प्रयोग करना
पब्लिक प्लेस में आप अभद्र या अश्लील भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते, यही नहीं आप यहां अभद्र इशारे और एक दूसरे पर रास्ते में चिल्ला भी नहीं सकते। नोटिस होने पर या शिकायत करने पर आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें, यातायात के दौरान अभद्र इशारे करने या गाली-गलौच करने पर कई पर्यटकों की गिरफ्तारी भी हुई है। इस्तेमाल की गई भाषा या हावभाव के आधार पर, आपको देश से निकाला भी जा सकता है।