UAE Weather: संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों को एक और गर्म दिन का अनुभव होगा, बुधवार को देश के कुछ क्षेत्रों में तापमान 49-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम आमतौर पर साफ रहेगा और कभी-कभी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह तक पूर्वी तट पर निचले बादल देखने को मिला, वहीं हो सकता है कि दोपहर तक पूर्वी क्षेत्रों में बादल छा जाएं।
मौसम विभाग ने आज सुबह गलिलाह, खोर ख्वायर, अल राम्स, जबल मेब्रेह और सुहैला सहित रास अल खैमा के कई स्थानों पर भी हल्की बारिश की सूचना दी।
बता दे कि कुछ तटीय इलाकों में रात और गुरुवार की सुबह तक उमस रहेगी। जबकि हवा हल्की से मध्यम होगी।
आज अबू धाबी में उच्चतम तापमान 43ºC वहीं दुबई में उच्चतम तापमान 42ºC तक बढ़ सकती है, हालाँकि, रज़ीन, अल क़ुआ और मेज़ैरा में तापमान 49°C के स्तर को भी छू सकता है। साथ ही अबुधाबी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्शियस जबकि दुबई में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्शियस तक रहने की संभावना है, वही कुछ पहाड़ी इलाक़ों में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्शियस तक हो सकता है।
बता दे कि मंगलवार को, संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय समयानुसार 14:30 बजे ओवेटैड (अल धफरा क्षेत्र) में देश में सबसे अधिक तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।