Dubai Expat Dead ; दुबई में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। जिसका शव पुरे 23 दिन बाद घर वापस आया। उत्तरप्रदेश के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता के बेटे अश्वनी तिवारी की दुबई में हत्या कर दी गई। वह वहां एक रियल स्टेट कंपनी में जॉब करते थे। 23 दिन बाद शुक्रवार दोपहर उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन महौल में रामगंगा किनारे मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रियल स्टेट कंपनी में करते थे काम
Also Read – UAE Alert : यूएई ने इस देश में नागरिकों को जारी की चेतावनी
थाना सिविल लाइंस के रामगंगा विहार देवविहार कालोनी निवासी रामसरन तिवारी वाणिज्यकर विभाग में अधिवक्ता हैं। परिवार में पत्नी रंजना तिवारी, एक बेटी श्रृंगारिका और बेटा अश्वनी तिवारी थे। बताया गया कि चार साल से अश्वनी तिवारी दुबई की एक रियल स्टेट कंपनी में काम करते थे। बीते नौ अक्टूबर को उसकी बहन श्रृंगारिका ने बात करने के लिए कॉल की तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अगले दिन प्रयास करने पर भी बात नहीं हो सकी। जिसके बाद बहन श्रंगारिका अपने पति लव शर्मा को लेकर बीते 12 अक्टूबर को दुबई पहुंच गई।
रेगिस्तान से रेत के नीचे दबा मिला अश्वनी
Also Read – UAE Fines : 1 नवंबर से लगेगा Dh5,000 का जुर्माना
चचेरे भाई अमित तिवारी ने बताया कि वहां अश्वनी तिवारी की कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर दुबई पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान पता चला कि अश्वनी तिवारी नौ अक्टूबर के बाद से फ्लैट से बाहर नहीं निकले। दुबई पुलिस ने जांच के बाद वहां दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिनकी निशानदेही पर दुबई शहर से करीब 100 किलो मीटर दूर स्थित रेगिस्तान से रेत के नीचे दबा अश्वनी तिवारी का शव बरामद किया गया।
23 दिन बाद लौटा शव
Also Read – UAE Banned Items : UAE के लिए कर रहे है यात्रा तो भूलकर भी बैग में ना रखें ये सामान
इस मामले में दुबई पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। वहां कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को 23 दिन बाद अश्वनी तिवारी का शव मुरादाबाद पहुंचा। यहां देवविहार स्थित घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बेटे का शव देख बेसुध होकर बिलख पड़े। देर शाम रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पास स्थित मोक्षधाम में अश्वनी तिवारी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।