Dubai – Dubai दुनिया के सबसे खूबसूरत और शानदार देशों में आता है। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें, साफ-सुथरे रोड, एडवांस टेक्नोलॉजी वाली चीजें है जो लोगों को दिल जीत लेती हैं। लेकिन इतना सब होने बाद भी दुबई के अपने अनोखे नियम हैं, जिनका पालन यहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी करना पड़ता है। और जो नियम को नहीं मानते उनपर जुरमाना और सजा का प्रावधान है।
एक नियम सुनकर तो आप अपने कानों पर हाथ रखे लेंगे, अगर आप गैर शादीशुदा कपल हैं, तो यहां के होटलों में एक साथ रहना अवैध माना जाता है। ऐसा करने पर आपको जेल, जुर्माना और शायद शहर से बाहर भी निकाला जा सकता है। ये तो एक नियम हो गया, ऐसे कई और रूल्स हैं, जिनका पालन आपको यहां घूमते हुए जरूर करना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते है
पब्लिक प्लेस पर ना करें किस
आप दुबई में पीडीए नहीं कर सकते। मतलब यहां न आप किसी का हाथ पकड़ सकते हैं, न गले मिल सकते हैं और न ही पब्लिक प्लेस पर किस कर सकते। अगर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको जेल हो सकती है। अगर आप सोच रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है, तो बता दें, इसका खामियाजा कई विदेशी भुगत चुके हैं। यही नहीं आपको पब्लिक प्लेस पर गाना बजाना और नाचने से भी बचना चाहिए। तो जो लोग दुबई जाकर पब्लिक प्लेस पर रील्स बनाने की सोच रहे है वो इसे भूल जाय।
उचित कपड़े पहनें
Also Read – भारत से Dubai और Dubai से भारत के लिए अब मिलेंगी अतिरिक्त फ्लाइट
हर देश और शहर की संस्कृति का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर उस जगह पर ऐसे-वैसे कपड़े नहीं पहने जाते, तो आप भी इस बात का ध्यान जरूर रखें। कुछ ऐसा ही दुबई में भी है, भले ही आपको यहां कई फैशनेबल कपड़ों के स्टोर दिख जाएं, लेकिन छोटे और चुस्त कपड़े पहनने की अनुमति यहां नहीं है। अश्लील कपड़े पहनने पर आप पर जुर्माना भी लग सकता है। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दे की दुबई के कुछ ऐसे जगह है जहां आप फैशनबल कपड़े ,या शॉर्ट्स पहन सकते है लेकिन हर जगह नहीं।
उल्टे हाथ से आदर-सत्कार न करें
आप जब-जब दुबई आएं तब-तब लोगों का आदर-सत्कार सही तरीके से करें। खाने के लिए किसी का भी अभिवादन करने के लिए, दरवाजा खोलने के लिए, दुबई में कुछ खास रूप की खाद्य सामाग्री देने के लिए कभी भी बाएं हाथ का उपयोग न करें। अब सोच रहे होंगे ऐसा क्यों है, तो बता दें, दुबई के साथ-साथ कई और देशों में भी उल्टे हाथ का इस्तेमाल, टॉयलेट या पानी फ्लश करने के लिए किया जाता है। यही वजह है कि इस हाथ को थोड़ा अस्वच्छ माना जाता है।
पब्लिक में गंदी भाषा का इस्तेमाल न करें
Also Read – Dubai से बैठे – बैठे महिला भारत में चला रही थी गिरोह
दुबई में आप जहां भी घूम रहे हैं, अश्लील या किसी को चोट पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल ना करें। किसी भी तरह के अपशब्द आपको जेल पहुंचा सकते हैं या फिर आप भारी जुर्माना भी पड़ सकता है। बता दें, ऐसा करने पर दुबई में एक दंडनीय अपराध माना जाता है। क्या पता इन सबकी वजह से आपकी छुट्टियां सलाखों के पीछे कटें! और आपको निर्वासित भी कर दिया जाय।
शाही परिवार का भी करें आदर
किसी नए देश में घूमते समय आपको बस वहां की खूबसूरती में शामिल होना चाहिए। फालतू की चीजों में पड़ने से आपका वेकेशन भी खराब हो सकता है और तो और आप कानूनी चीजों में भी पड़ सकते हैं। दुबई घूमने जा रहे हैं, तो यहां की संस्कृति, शाही परिवार, कानून, राजनीति के बारे में अपनी राय देने की कोशिश न करें। पब्लिक में ऐसा करने पर आपको सख्त से सख्त सजा हो सकती है।