Saudi: सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (एमओएचआरएसडी) ने ईद अल-फितर 1445 एएच-2024 को चिह्नित करने के लिए प्राइवेट और non profitable क्षेत्रों के लिए चार दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।
यह छुट्टियाँ रमज़ान 1445 एएच-2024 के अंत का प्रतीक है, बता दे रमजान 10 मार्च को शुरू हुआ था। किंगडम में छुट्टियाँ सोमवार, रमज़ान 29, 1445, यानी 8 अप्रैल को कार्य दिवस के अंत में शुरू होंगी।
Also Read: Saudi Crown Prince: सऊदी में है पैगंबर की मस्जिद, रमजान में दुआ करने पहुंचे क्राउन प्रिंस
6 दिन की छुट्टी
और सऊदी अरब में weekend के साथ ईद की छुट्टी का संयोग बन रहा है तो इस बार नागरिक और निवासी छह दिनों तक की छुट्टी की उम्मीद कर सकते हैं।
ईद-उल-फितर के बारे में बताए तो ईद-उल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाई जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी छुट्टियों में से एक है। यह holiday Fast के इस्लामी पवित्र महीने रमज़ान के अंत का प्रतीक है। यह खुशी और उत्सव का समय है, क्योंकि परिवार और दोस्त उत्सव का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं।
Also Read: Saudi में अवैध संबंध बनाए या रखे समलैंगिक रिश्ते तो मिलेंगी ये खौफनाक सजा, सुन कांप जाएगी रूह
3 दिन तक चलेगा त्योहार
ईद-उल-फितर आमतौर पर इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। हालाँकि, सटीक तारीख नए Cresent के दिखने पर निर्भर करती है। यह त्यौहार तीन दिनों तक चलता है और ये समय क्षमा, करुणा और कृतज्ञता का समय है।