Saudi: सऊदी अरब के लोग और पर्यटक अब “इस दुनिया से बाहर के अनुभव” कर सकेंगे। एक बड़े गुब्बारे से जुड़े क्लासी कैप्सूल में अंतरिक्ष की यात्रा का अनुभव लोगों को होगा। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मैड्रिड स्थित अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी हेलो ने जून में अपनी छठी परीक्षण उड़ान के लिए सऊदी अरब को अपना लॉन्च पैड घोषित किया है। 2021 में स्थापित हुई ये कंपनी 1,64,000 डॉलर की टिकट कीमत पर यात्री को पृथ्वी की सतह से 32 किमी ऊपर समतापमंडलीय यात्रा पर ले जाएगी, जिसमें यात्री ऐसा महसूस करेंगे जैसे वह अतंरिक्ष यान से यात्रा कर रहे हैं।
6 घंटे लम्बी यात्रा
आठ यात्रियों और एक पायलट को ले जाने में सक्षम कैप्सूल में 360-डिग्री पैनोरमिक खिड़कियां हैं जिससे यात्री शानदार दृश्य देखपाएंगे। हेलो के मुताबिक, उड़ान चार से छह घंटे लंबी होगी, जिसमें अधिकतम ऊंचाई पर एक या दो घंटे में पृथ्वी की नीली वक्रता का स्पष्ट दृश्य दिखाई देगा। हेलो स्पेस के सीईओ कार्लोस मीरा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 10,000 पृथ्वीवासियों को आश्चर्यजनक अवलोकन प्रभाव का पता लगाने और देखने का मौका देना है, यानी पृथ्वी की वक्रता के चारों ओर नीले प्रभामंडल को देखना।
Also Read: Saudi Arab Company पर सीधे बैन, मज़दूरों को भी कर दिया जाएगा बाहर
सऊदी के अलावा दूसरे देशों में होगी सेवा
सऊदी अरब के अलावा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन को भी हेलो ने अपनी अगली परीक्षण उड़ानों के लिए लॉन्च पैड के रूप में चुना है। इन देशों में भी जल्दी ही ये सेवा हेलो कंपनी शुरू कर सकती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हीलियम बैलून-संचालित चढ़ाई क्रमिक है, इसमें कोई भारी त्वरण या जी-बल नहीं है। इसका अर्थ है कि लगभग कोई भी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता के बिना हेलो उड़ान में सवार हो सकता है।
Also Read: Saudi Crime : गुस्से में की एक गलती से सऊदी में फंसा भारतीय प्रवासी , नहीं मिल रही रिहाई
नियोम सिटी की योजना
सऊदी अरब की इस समय रेगिस्तान में अब तक की सबसे हाईटेक सिटी नियोम बसाने की योजना को लेकर भी चर्चा है। नियोम सिटी प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 37 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। सऊदी का नियोम शहर एक स्ट्रेट लाइन में 170 किलोमीटर लंबा होगा। इसका एक छोर देश के उत्तरी पश्चिम पहाड़ों पर होगा, तो दूसरा लाल सागर के तट पर। इसे सऊदी अरब के तबुक प्रांत में बनाया जा रहा है। इस शहर के ग्राउंड लेवल पर न तो कोई कार चलेगी और न ही यहां पर भीड़भाड़ वाली सड़कें दिखेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों की जरूरतों से जुड़ी हर चीजें महज पांच मिनट की दूरी पर मिल जाएंगी।